
भीलवाड़ा।
बाजार अनलॉक होने के साथ ही जिले के लोग फिर लापरवाह हो गए। वे महाराष्ट्र के रास्ते आने वाले बडे़ खतरे से अनजान है। यदि सतर्क नहीं रहे तो यहां कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस लोगों को संकट में डाल सकता है। खास बात ये है कि महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग भीलवाड़ा पहुंच रहे हैं। यदि एेसे में इनकी स्क्रीनिंग शुरू नहीं हुई तो डेल्टा प्लस के संक्रमण की आशंका है।
कम से कम भीड़ का बने हिस्सा
डेल्टा प्लस के मरीज लगातार अन्य राज्यों में बढ़ते जा रहे हैं। एेसे में हमें यह तय करना होगा कि कम से कम भीड़ का हिस्सा बने। जरूरी होने पर बाजार जाते हैं तो कोरोना गाइडलाइन की पूरी पालना करें। बाजार में भीड़ पर सख्ती नहंीं की गई तो आने वाली तस्वीर फिर से कहर ढा सकती है। सभी को संभल-संभलकर कदम बढ़ाना होगा।
-------
वर्जन
तेजी से फैलने वाला डेल्टा वैरिएंट अब डेल्टा प्लस में तब्दील हो गया है। महाराष्ट्र में मामले सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ के स्थानीय प्रतिनिधि ने बताया कि डेल्टा वैरिएंट यानी बी.1.617.2 जो सबसे पहले भारत में मिला। फि र दूसरे देशों में भी पाया गया। इसके रूप में बदलावों के कारण डेल्टा प्लस वैरिएंट बना है।
डॉ. अरुण गौड़, अधीक्षक एमजीएच
-----
राजस्थान व महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस ने दस्तक दे दी है। इसका सम्पर्क राजस्थान में सबसे ज्यादा भीलवाड़ा का रहा है। इसे लेकर सभी को सतर्क रहना है। फिलहाल स्थितियां सुधर रही है तो हमें कोरोना नियमों का पालन करना होगा।
डॉ. मुस्ताक खान, सीएमएचओ