हनुमाननगर क्षेत्र के कुचलवाड़ा रोड पर गुरुवार देर शाम दो बेटियों ने पिता की कार रुकवा ली और उसमें सवार पिता की कथित प्रेमिका को सरेराह पीटा। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इस सम्बंध में हनुमाननगर थाने में कोई रिपोर्ट नहीं दी।
भीलवाड़ा. हनुमाननगर क्षेत्र के कुचलवाड़ा रोड पर गुरुवार देर शाम दो बेटियों ने पिता की कार रुकवा ली और उसमें सवार पिता की कथित प्रेमिका को सरेराह पीटा। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इस सम्बंध में हनुमाननगर थाने में कोई रिपोर्ट नहीं दी।
जानकारी के अनुसार कुचलवाड़ा रोड पर अचानक दो युवतियां एक कार के सामने आ गई। दोनों कार को रोकने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान कार चालक धीरे-धीरे वाहन चलाकर भागने का प्रयास करने लगा। वहां भीड़ जमा हो गई। युवतियों ने बताया कि कार चालक उनका पिता और गाड़ी में बैठी महिला पिता की कथित प्रेमिका है। महिला के कारण उनके घर में अशांति हो रही है। घर बर्बादी के कगार पर पहुंच गया। चालक के वाहन नहीं रोकने पर लोगों ने सख्ती दिखाई और कार को रुकवाया। इस दौरान युवतियों ने महिला को बाहर निकाल कर उसे जमकर पीटा। उसे सड़क पर घसीटा। इस दौरान लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना दिया। लोगों ने बीच बचाव करके महिला को छुड़ाया। दोनों युवतियों ने पिता को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। उसके बाद महिला कुचलवाड़ा की तरफ भाग गई। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।