भीलवाड़ा

पांच दिन में 6 डिग्री चढ़ा दिन का पारा

पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Nov 2020, 9:38 PM IST
Day's mercury rose 6 degrees in five days in bhilwara
Day's mercury rose 6 degrees in five days in bhilwara

भीलवाड़ा .
पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के साथ ही मौसम में भी बदलाव आया है। सोमवार को दिन भर मौसम साफ रहा तथा धूप में भी तेजी रही। साथ ही दिन के तापमान में पिछले पांच दिन में लगभग ६ डिग्री तापमान की वृद्धि हुई है। रात के तापमान में भी १.२ डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान २९.० डिग्री तथा न्यूनतम तापमान ८.० रहा है। जो रविवार से दिन का तापमान २.२ डिग्री तथा रात का तापमान १.२ डिग्री बढ़ा है।
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
२६ नवंबर २३.२ १४.४
२७ नवंबर २४.० १२.५
२८ नवंबर २४.८ ७.०
२९ नवंबर २६.८ ६.८
३० नवंबर २९.० ८.०
--------
योग से शरीर में दूर होती है ऑक्सीजन की कमी
भीलवाड़ा. रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट एवं सत्यानंद वेद एवं योग विज्ञान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क योग क्लासेज रामधाम में शुरू हुई। प्रतिदिन सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक कक्षाएं चलेगी। सोमवार को बिहार योग भारती मुंगेर प्रशिक्षित योगाचार्य उमाशंकर ने दो दर्जन से अधिक प्रशिक्षार्थियों को योग से शरीर में ऑक्सीजन की कमी दूर करने के गुर बताए। नियमित योग करने से मोटापा, अनिंद्रा, हाइपर टेंशन, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, अस्थमा, खांसी, बार-बार जुकाम का होना, घुटनो एवं पैरों में दर्द, कमरदर्द, माइग्रेन, थकान, कद का न बढऩा, वजन कम होना, चेहरे पर झाइयां सहित सभी रोगों में लाभ होता है।

Updated on:
30 Nov 2020, 9:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All