बड़लियास थाना क्षेत्र के बेड़च नदी के चेकपोस्ट पर मंगलवार आधी रात तोड़फोड़ व हंगामा हुआ। पूर्व सरपंच समेत कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की और नाकाकर्मियों से मारपीट की। लीज चलाने के नाम पर मासिक बंधी देने की धमकी दी। इस सम्बंध में पूर्व सरपंच समेत तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। उधर, सरपंच ने भी बड़लियास थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुकदमे दर्ज को गलत बताया।
बड़लियास थाना क्षेत्र के बेड़च नदी के चेकपोस्ट पर मंगलवार आधी रात तोड़फोड़ व हंगामा हुआ। पूर्व सरपंच समेत कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की और नाकाकर्मियों से मारपीट की। लीज चलाने के नाम पर मासिक बंधी देने की धमकी दी। इस सम्बंध में पूर्व सरपंच समेत तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। उधर, सरपंच ने भी बड़लियास थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुकदमे दर्ज को गलत बताया। मुकदमे का विरोध किया। पुलिस ने पूर्व सरपंच को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया।
थानाप्रभारी शिवचरण के अनुसार नाकाकर्मी एमपी निवासी सोनू राजपूत ने मामला दर्ज कराया कि लीजधारक संजय कुमार गर्ग के नाम से बड़लियास के आसपास बजरी की लीज है। बेड़च नदी पर चेकपोस्ट पर रवाना जांचा जाता है। मंगलवार देर रात जीवा का खेड़ा के पूर्व सरपंच शोभालाल जाट समेत कुछ लोग पहुंचे। चेकपोस्ट पर तोड़फोड़ की और नाकाकर्मियों के साथ मारपीट की। कर्मचारियों को जान बचाकर भागना पड़ा। रिपोर्टकर्ता सोनू ने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच ने ठेकेदार से लीज चलाने पर मंथली देने की बात कही। पूर्व सरपंच शोभालाल जाट को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार किया गया।
दो दिन पूर्व की थी अवैध बजरी रोकने की मांग
20 जून को ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच शोभालाल के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध बजरी खनन रोकने को लेकर बड़लियास थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें ग्रामीणों ने तीन दिन का अल्टीमेटम सड़क जाम कर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस मामले को आसपास के सरपंच बुधवार को बड़लियास थाने के बाहर जमा हुए। मुकदमे का विरोध किया।