
भीलवाड़ा. राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर जिला शाखा भीलवाड़ा के मंत्रालयिक कर्मचारी गुरुवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। जिलाध्यक्ष आशुतोष आचार्य एवं जिला संयोजक शोभालाल तेली के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे कलक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
नारायण लाल भट्ट, राहुल व्यास, पवन शर्मा, प्रमोद जैन, भानुप्रकाश, भैरू लाल खटीक, बलवीर सिंह, गिरीराज व्यास, मुकेश सेन, अनिल सुखवाल, नरेश बाहेती, महेश काबरा, अब्दुल हक, अभिषेक व्यास, कमलकुमार उपस्थित थे। कलक्टर कार्यालय के प्रदर्शन के बाद जिला स्तर के विभागीय कार्यालय पर सम्पर्क किया। 17 अप्रेल को जयपुर में महापड़ाव में शामिल होने का न्योता दिया। इसके चलते कार्यालयों में कोई काम नहीं हुआ।
उल्लेखनीय है कि 14 सितम्बर 2021 को राज्य सरकार एवं महासंघ के साथ लिखित समझौते की पूर्ण पालना नहीं होने व 3 फरवरी को बजट पूर्व ध्यानाकर्षण रैली के माध्यम से मंत्रालयिक कर्मचारियों की पीडा से सरकार को अवगत कराया। सरकार ने ध्यान नहीं दिया। कर्मचारियों ने 10 अप्रेल से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश में रहते हुए 17 अप्रेल से मंत्रालयिक कर्मचारियों का जयपुर में महापडाव डाला जाएगा।