भीलवाड़ा

पीएमश्री स्कूलों के निरीक्षण में नदारद अधिकारियों पर विभाग सख्त

प्रदेश के पीएम श्री स्कूलों के निरीक्षण को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने उन शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है, जिन्होंने आदेश के बावजूद 31 जनवरी को आवंटित विद्यालयों का निरीक्षण नहीं किया। विभाग ने अब ऐसे सभी अधिकारियों को 7 फरवरी को अनिवार्य रूप से […]

less than 1 minute read
Feb 04, 2026
The department is taking strict action against officials who were absent during the inspection of PM Shri schools.
  • - निदेशालय ने जारी किए निर्देश: 7 को अंतिम मौका, हर हाल में करनी होगी विजिट
  • - शाला संबलन ऐप के साथ अब क्यूआर कोड स्कैन कर भरनी होगी रिपोर्ट

प्रदेश के पीएम श्री स्कूलों के निरीक्षण को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने उन शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है, जिन्होंने आदेश के बावजूद 31 जनवरी को आवंटित विद्यालयों का निरीक्षण नहीं किया। विभाग ने अब ऐसे सभी अधिकारियों को 7 फरवरी को अनिवार्य रूप से निरीक्षण पूरा करने के आदेश दिए हैं।

माध्यमिक शिक्षा उप निदेशक (माध्यमिक) जयदीप ने आदेश में बताया कि पूर्व में 13 जनवरी और 30 जनवरी को निर्देश दिए गए थे कि 31 जनवरी को पीएमश्री विद्यालयों का अवलोकन किया जाए। समीक्षा में पाया गया कि कई अधिकारी किसी कारणवश निरीक्षण करने नहीं पहुंचे।

शनिवार को हर हाल में रिपोर्टिंग

निदेशक के निर्देशानुसार अब ऐसे वंचित अधिकारियों को 7 फरवरी को उन्हें आवंटित पीएम श्री स्कूलों का निरीक्षण करना ही होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य आवश्यक रूप से सुनिश्चित किया जाए।

दोहरी रिपोर्टिंग व्यवस्था लागू

निरीक्षण की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभाग ने तकनीक का सहारा लिया है। अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर शाला संबलन मोबाइल एप्लीकेशन पर प्रविष्टि करनी होगी। इसके अलावा परिपत्र में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर प्रदर्शित गूगल फॉर्म में भी निरीक्षण की समस्त जानकारी भरनी होगी।

Published on:
04 Feb 2026 09:36 am
Also Read
View All

अगली खबर