भीलवाड़ा

ढाबे पर आराम के लिए रूका , सोता ही रह गया

dhaabe par aaraam ke lie rooka , sota hee rah gaya चित्तौड़गढ़ जिले में हाईवे पर राजमार्ग पर गर्मी से राहत लेने के लिए कुछ देर आराम करने के लिए ढाबे पर रूका चालक सोता ही रह गया। उसके साथी ने सफर पर जाने के लिए उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2023, 10:22 PM IST
ढाबे पर आराम के लिए रूका , सोता ही रह गया
ढाबे पर आराम के लिए रूका , सोता ही रह गया

बेगूं थाना पुलिस के अनुसार हरिपुरा निवासी रतन पुत्र मांगीलाल भारती एवं घीसा लाल बलाई शारदा ग्रुप के ब्लकर चालक है। सोमवार दोपहर दो बजे दोनों राजमार्ग पर मांडना के समीप गिरधारी गुजर के ढाबे पर रूके। कुछ देर आराम करने के बाद 4 बजे यहां से चलने की कह कर दोनों एक ही खाट पर सो गए। शाम 4 बजे के लगभग घीसा लाल की नींद उड़ी। वह उठ कर चाय पीने लगा। थोड़ी देर में घीसा लाल ने रतन को उठाने का प्रयास किया। रतन के नहीं उठने ढाबे पर मौजूद अन्य लोगों ने उसे देखा। dhaabe par aaraam ke lie rooka , sota hee rah gaya

इस पर पता चला कि रतन की मौत हो गई। रतन कुछ देर के लिए सोया वो सोते ही रह गया। घीसा लाल ने बेगूं के समीप उसके गांव हरिपुरा में रतन के भाई को इसकी सूचना दी। ढाबा मालिक ने भी पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस एवं रतन के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूं चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All