भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में छूटी धूजणी, कांपी काया

सर्दी अब सितम ढाने लगी है। एक पखवाड़े में मौसम इस कदर बदला कि हाड़ कंपाने वाली सर्दी शुरू हो गई। एक ही दिन में रात का पारा तीन डिग्री गिर गया। शहर का न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री वमंगलवार को 21.5 डिग्री था।
less than 1 minute read
winter-seas.jpg

भीलवाड़ा। सर्दी अब सितम ढाने लगी है। एक पखवाड़े में मौसम इस कदर बदला कि हाड़ कंपाने वाली सर्दी शुरू हो गई। एक ही दिन में रात का पारा तीन डिग्री गिर गया। शहर का न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री वमंगलवार को 21.5 डिग्री था। अधिकतम पारे में ज्यादा फ र्क नहीं पड़ा। शहर में सुबह आठ बजे तक बादल छाए थे। उसके बाद धूप खिली लेकिन दोपहर तक धूप में तेजी नहीं थी। सर्द हवा चलने से दोपहर में लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। शीतलहर ने धूजणी छुड़ाई रखी।

बाजार से रौनक गायब
सूरज के अस्त होते ही सर्दी चरम पर है। ऐसे में लोग जल्द खरीदारी करके घर पहुंचना पसंद कर रहे हैं। शाम को बाजार से रौनक गायब हो रही है। लोग घरों में रजाई में दुबक कर टीवी चिपके देखे जा सकते है। उधर,महिलाएं भी शाम को जल्दी भोजन बनाने में जुट रही है। सर्दी बढऩे से लोगों की दिनचर्या में बदलाव हुआ है।

Published on:
17 Dec 2020 09:40 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी