भीलवाड़ा

डॉक्टर व पुलिस का सम्मान

वैश्य जिला महिला मण्डल

less than 1 minute read
Jul 09, 2021
डॉक्टर व पुलिस का सम्मान

भीलवाड़ा।
वैश्य जिला महिला मण्डल की बैठक में कोरोना काल में सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। प्रदेश उपाध्याय मधु जाजू, दामोदर अग्रवाल, देवेन्द्र डाणी, ओमप्रकाश हिंगड़ व कल्पेश चैधरी की उपस्थिति में यह आयोजन हुआ। अध्यक्ष लीला राठी ने बताया कि कार्यक्रम में सुभाषनगर थाना प्रभारी पुष्पा कासौटिया, डॉ. संगीता काबरा, डॉ. अनिता गुप्ता, डॉ. रेखा शर्मा को सम्मानित किया। संचालन शशि अजमेरा ने किया। इस दौरान मंजू पोखरना, निशा सोनी, गुणमाला अग्रवाल, जतन हिंगड़, स्नेहलता पटवारी, अर्चना सोनी उपस्थित थे।
महावीर इंटरनेशनल कनक ने कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। अध्यक्ष दीपा सिशोदिया ने बताया कि फीड भीलवाडा संस्था, विक्रसित फाउंडेशन, हेल्प भीलवाडा, तवी हेल्थ एवं एवरग्रीन फीड द स्ट्रेस आदि सभी संस्थाओं के 17 सदस्यों का सम्मान किया। इस दौरान सुमन दुगड़, स्नेहलता धारीवाल, एकता ओस्तवाल, प्रभाकर सिंह नैनावटी, प्रमीला नैनावटी, करुणा चौधरी, गौतम दुगड़, अनुभा लोढ़ा नीतू सुतरिया व अंजली हिम्मतरामका समेत अन्य सदस्य उपस्थित थी।

Published on:
09 Jul 2021 09:06 pm
Also Read
View All