भीलवाड़ा

उत्कृष्ट सेवा के लिए डॉक्टर सम्मानित

कोरोना से दिवंगत चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ को श्रद्धांजलि दी
less than 1 minute read
Jul 05, 2021
उत्कृष्ट सेवा के लिए डॉक्टर सम्मानित
उत्कृष्ट सेवा के लिए डॉक्टर सम्मानित

भीलवाड़ा।
डॉक्टर्स डे सप्ताह के तहत गवर्मेंट डॉक्टर्स फोरम ने मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम में कोरोना से दिवंगत चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ को श्रद्धांजलि दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा, एमजीएच पीएमओ डॉ. अरुण गौड़, सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान, फोरम चेयरमैन डॉ. जगदीश जीनगर, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ एमएल आसेरी उपस्थित थे। सीएमएचओ ने कोरोना की पहली व दूसरी लहर के अनुभव बांटे। डॉ. गौड़ ने तीसरी लहर की तैयारियों के बारे में बताया। फोरम सचिव डॉ राजेंद्र सोमानी ने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जेपी गर्ग, डॉ. अरविंद गुरावा व डॉ. फरियाद मोहम्मद का सम्मान किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. अमूल पारीक, डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. वीरभान चंचलानी, डॉ. मुकेश सुवालका, डॉ. सरिता काबरा, डॉ. विनोद अहीर, डॉ. प्रवीण ओझा, डॉ. दौलत मीणा, डॉ. पूजा गंगराड़े, डॉ. सुरेंद्र मीणा, डॉ. शैशव सोमानी, डॉ. रमाकांत सेठी, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. आनंद अग्रवाल, डॉ. त्रिवेंद्र चौहान, डॉ. महेंद्र छापरवाल, डॉ. गौरव पहाडिय़ा, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ.दीपक गोयल, डॉ. रोहित सचदेव, डॉ. जयराज वैष्णव का अभिनंदन किया। जूनियर व सीनियर रेजिडेंट का भी सम्मान किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता व सुरक्षित मातृत्व पर पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। संचालन डॉ. पूजा गंगराड़े ने किया।

Published on:
05 Jul 2021 10:20 pm
Also Read
View All