12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime: 70 लाख के लालच में साहूकार की हत्या, हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंका शव; MP से पकड़ा गया नौकर

साहूकार शोभालाल श्रीमाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोशन गुर्जर को मध्य प्रदेश के सागर जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोशन मृतक का नौकर था और वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गया था।
2 min read
Google source verification
Prime accused Roshan

पु​लिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो: पत्रिका

भीलवाड़ा। साहूकार शोभालाल श्रीमाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोशन गुर्जर को मध्य प्रदेश के सागर जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोशन मृतक का नौकर था और वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गया था। पुलिस टीम मुख्य आरोपी के सहयोगी नारायण सरगरा को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अब एमपी से पकड़े गए आरोपी से हत्या की साजिश, वारदात में इस्तेमाल साधनों और लूटे गए सामान को लेकर पूछताछ कर रही है।

बागोर थाना प्रभारी बच्छराज चौधरी ने बताया कि क्षेत्र बावलास निवासी शोभालाल की गत दिनों नौकर रोशन ने साथी नारायण सरगरा के साथ मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतक के मुंह पर टेप चिपका सीमेंट के पोल से हाथ पर बांध कुएं में शव को फेंक दिया था। सहयोगी नारायण को पकड़ लिया। जबकि मुख्य आरोपी रोशन के मध्यप्रदेश के सागर जिले में छिपे होने की सूचना पर दबिश दी गई। सागर जिले के चन्द्रपुर से आरोपी रोशन को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

26 जुलाई को कुएं में मिला था शव

बता दें कि 26 जुलाई को बागोर थाने से महज पांच सौ मीटर दूर बागोर-करेडा मार्ग स्थित एक खेत पर बने कुएं में साहूकार का शव मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से शव को निकलावाया था। पुलिस ने जब शव को ध्यान से देखा गया तो मामला बेहद संदिग्ध और चौंकाने वाला नजर आया। मृतक के हाथ-पैर पीछे से कपड़े से बंधे हुए थे, मुंह पर टेप लगा था और पूरे शरीर को सीमेंट के एक पिल्लर से बांधकर कुएं में फेंका गया था। शव कई दिन पुराना होने के कारण काफी हद तक सड़-गल चुका था।

19 जुलाई से घर से लापता

बेटे भैरूलाल ने बताया था कि पिता शोभालाल श्रीमाल अपने भाई के साथ रहते थे। पिता बीते 19 जुलाई से अचानक लापता थे। घटना की सूचना मिलते ही वह मुंबई से गांव पहुंचे और 22 जुलाई को बागोर थाने में अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 19 जुलाई को उनके पिता को ग्रामीणों ने दो अज्ञात लोगों के साथ जाते देखा था, जिसके बाद से ही उनका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने पुलिस उपाधीक्षक राहुल जोशी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया। पुलिस ने आरोपी नारायण सरगरा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। अब मुख्य आरोपी रोशन गुर्जर की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।

70 लाख रुपए के लालच में रची साजिश

पुलिस के मुताबिक मृतक के बैंक खाते में करीब 70 लाख रुपए होने की जानकारी उसके नौकर को थी। इसी रकम के लालच में उसने हत्या की साजिश रची। रोशन गुर्जर ने अपने साथी को 10 लाख रुपए का लालच देकर अपने साथ मिलाया। इसके बाद धार्मिक यात्रा के बहाने शोभालाल जैन को अपने साथ ले गए और वापस लौटते समय साहूकार की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग