भीलवाड़ा

Bhilwara News: डॉक्टर को ‘हनीट्रैप’ में फंसाकर 90 लाख की वसूली का अपनों ने ही रचा चक्रव्यूह, 4 आरोपी अरेस्ट

Bhilwara Doctor Blackmail Case: भीलवाड़ा शहर के एक प्रतिष्ठित निजी चिकित्सक के साथ उनके ही स्टाफ द्वारा विश्वासघात और ब्लैकमेलिंग का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर, मेटा एआइ

Bhilwara Doctor Blackmail Case: भीलवाड़ा शहर के एक प्रतिष्ठित निजी चिकित्सक के साथ उनके ही स्टाफ द्वारा विश्वासघात और ब्लैकमेलिंग का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस अस्पताल में डॉक्टर मरीजों को जीवनदान देते हैं, वहीं के 4 कर्मचारियों ने मिलकर डॉक्टर की प्रतिष्ठा और गृहस्थी को तबाह करने की साजिश रच डाली। पुलिस ने पूरे मामले में अस्पताल स्टाफ के ही 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

भीलवाड़ा में तेज रफ्तार कार खाईं में पलटते ही बनी आग का गोला, 2 लोगों की मौके पर मौत, तीन की हालत गंभीर

ये है पूरा मामला

शहर के निजी चिकित्सालय के डॉक्टर अभिषेक पंवार ने एक रिपोर्ट सुभाषनगर थाने में दी। इसमें बताया कि उसके व्हाट्सअप पर किसी ने बीते 9 दिसंबर 2025 को एक संदिग्ध वीडियो भेजा। इसके बाद ओडियो मैसेज भेज कर धमकाया कि उसकी डिमांड पूरी नहीं की तो वीडियो को वायरल कर बदनाम कर देंगे। नौकरी व पत्नी से भी हाथ धोना होगा।

इसके बाद 17 जनवरी 2026 की रात को फिर एक मैसेज खबर के रूप में आया और यह खबर व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इन्हें रोकने की एवज में 90 लाख रुपए तक की मांग की गई। इसके बाद आरोपी लगातार धमकाने के साथ ही राशि कम भी करते गए और धमकी भरे मैसेज भी भेजते रहे। रिपोर्ट में डाॅक्टर पंवार ने स्टाफ के ही कुछ कर्मियों की संलिप्तता होने की आशंका भी जताई।

कड़ी पूछताछ में टूटे आरोपी

थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। सीसी कैमरे एवं सीडीआर की जांच के दौरान डॉक्टर पंवार के अस्पताल स्टाफ के ही दो नर्सिग कर्मी व दो हेल्पर संदेह के दायरे में आए। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने इस पर बुधवार को मुस्तफा नगर निवासी मोहम्मद इमरान नीलगर, बहाला गुलमंडी निवासी जफर अहमद,अगरपुरा निवासी अजय जाट व मंगरोप के जित्याखेड़ी निवासी जगदीश बैरवा को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें

भीलवाड़ा: बच्चा नहीं होने पर मालकिन ने नौकरानी को तांत्रिक से मिलाया, आरोपी रेप के बाद धर्म परिवर्तन का बनाने लगा दबाव

Also Read
View All

अगली खबर