27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा में तेज रफ्तार कार खाईं में पलटते ही बनी आग का गोला, 2 लोगों की मौके पर मौत, तीन की हालत गंभीर

Bhilwara Accident: स्कॉर्पियो में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके से आईं कुछ तस्वीरें इतनी भयावह हैं कि हम उन्हें दिखा नहीं सकते।
2 min read
Google source verification

जली हुई कार (फोटो-पत्रिका)

भीलवाड़ा। जिले के फुलिया थाना क्षेत्र में भीम-उनियारा एनएच 148 डी पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नई राज्यास के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। आग लगने के कारण दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को भेजा गया शाहपुरा अस्पताल

सूचना मिलने पर फुलिया थाना पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल बाहर निकालकर शाहपुरा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

हादसे के वक्त तेज रफ्तार में थी कार

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वाहन तेज गति में था और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा मामले की जांच जारी है।