भीलवाड़ा

झाड़ू के नीचे दबा मिला डोडा चूरा

राजस्थान में सीआइडी सीबी की सूचना पर सोमवार को झाड़ू की आड़ में लोडिंग टैंपो में ले जाया जा रहा 485 किलो डोडा चूरा चित्तौड़गढ़ पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी मौके से फरार हो गए।

less than 1 minute read
झाड़ू के नीचे दबा मिला डोडा चूरा

राजस्थान में सीआइडी सीबी की सूचना पर सोमवार को झाड़ू की आड़ में लोडिंग टैंपो में ले जाया जा रहा 485 किलो डोडा चूरा चित्तौड़गढ़ पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी मौके से फरार हो गए। jhaadoo ke neeche daba mila doda choora

सीआइडी सीबी के सिपाही गोपाल धाबाई व विजय सिंह को सूचना मिली कि निम्बाहेड़ा में लोडिंग टैंपो में तस्करी के जरिए डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। सीआइडी सीबी की सूचना पर चित्तौड़गढ़ जिले में निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस केली रोड पर पहुंची, जहां चालक टैंपो छोड़कर भाग छूटा।

पुलिस ने तलाशी ली तो टैंपो में झाड़ुओं के नीचे डोडा चूरा रखा हुआ मिला, जिसका तोल करवाने पर 485 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने मय डोडा चूरा टैंपो जब्त कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में हेडकांस्टेबल शंकरदयाल शर्मा, रामनिवास, कमल सिंह, देवेन्द्रसिंह, गोपाललाल, विजय सिंह व विश्राम शामिल थे।

इधर, सीआइडी सीबी जयपुर ने हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में दो थानों के वांछित तीस हजार के इनामी बदमाश प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थानान्तर्गत बजरंगगढ़ निवासी रणजीत सिंह पुत्र लालसिंह राजपूत को मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया है। उसे चित्तौडग़ढ़ के सदर थाना पुलिस को सौंपा गया है।

Published on:
21 Aug 2023 10:30 pm
Also Read
View All