भीलवाड़ा

तीर्थ की आड़ में मिनी बस से डोडा चूरा तस्करी, चालक गिरफ्तार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Doda smuggled mini bus garb of pilgrimage in bhilwara

मंगरोप।

हमीरगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार देर रात लग्जरी मिनी बस के गुप्त चेम्बर से डोडा चूरा जब्त किया। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर बाल अपचारी खलासी को डिटेन किया। ये डोडा चूरा मध्यप्रदेश से जोधपुर ले जाया जा रहा था। जब्त की गई बस पर धार्मिक झंडी लगा श्रद्धालुओं को रामदेवरा भी लाया व ले जाया जा रहा था। पुल‍िस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

60 करोड़ नहीं मिले तो सरकार से नाराज 25 हजार निवेशक

हमीरगढ़ थाना प्रभारी सुगनसिंह चौधरी ने बताया कि भीलवाड़ा-चित्तौडग़ढ़ राजमार्ग पर स्वरूपगंज चौराहे के निकट शनिवार आधी रात नाकाबन्दी कर वाहनों की तलाशी ले रही थी। चित्तौडग़ढ़ की ओर से आई मिनी बस को रुकवाने का इशारा किया। चालक ने नाकाबंदी तोड़कर बस को भगाया, तो पुलिस ने पीछा कर कुछ आगे बस को रोक लिया।

बस की तलाशी के दौरान सीटों के नीचे गुफ्त चेम्बर में डोडा चूरा बरामद हुआ। इस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत चालक जोधपुर के भोपालगढ़ रोड बनाड़ निवासी सलीम खां (30) पुत्र रशीद खां कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। खलासी बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया। मामले की जांच मंगरोप थानाप्रभारी नरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

सीटों के नीचे गुप्त चेम्बर
बस की सीटों के नीचे गुफ्त चेम्बर (बॉक्स) बना रखा था। इसके दो छोटे-छोटे गेट थे। पीछे से डिक्की खोलने पर बॉक्स का ऊपर का गेट ही नजर आता है, उसके अंदर का गेट नही दिखता है। बॉक्स के अंदर छह बोरों में 120 किलो डोडा चूरा मिला। तस्कर चालक व खलासी की मदद से डोडा चूरा मंदसौर से जोधपुर ले जाते हैं।

ये भी पढ़ें

महिला अरबन को-ऑपरेटिव बैंक का मामला: एक-एक लाख तो मिल ही जाएंगे, बाकी रकम अधरझूल में
Published on:
02 Sept 2018 09:18 pm
Also Read
View All