भीलवाड़ा

दो पागल श्वानों ने चार मासूमों समेत छह जनों को काटा, गांव के युवाओं ने श्वानों को मारा

दो पागल श्वानों ने एक वृद्ध महिला, एक मां—बेटी, चार मासूमों सहित छह जनों को काट लिया
2 min read
Bhilwara, bhilwara news, dogs bite six in bhilwara, latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara
कारोही थाना क्षेत्र के गुरलां गांव में शनिवार शाम दो पागल श्वानों ने एक वृद्ध महिला, एक मां—बेटी, चार मासूमों सहित छह जनों को काट लिया। घटना के बाद मौके पर जमा भीड़

बागौर।

कारोही थाना क्षेत्र के गुरलां गांव में शनिवार शाम दो पागल श्वानों ने एक वृद्ध महिला, एक मां—बेटी, चार मासूमों सहित छह जनों को काट लिया। जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं वृद्ध महिला की हालत गंभीर होने पर भीलवाड़ा रैफर किया गया।

भीलवाड़ा—राजसमंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुजरास टोल प्लाजा के पास नरसिंगपूरा गांव में एक वृद्ध महिला रुकमा कुमावत को 2 पागल स्वान ने बुरी तरह से कई जगहों पर काट लिया। जिससे वृद्ध महिला गंभीर घायल हो गई। उसे उपचार के लिए भीलवाड़ा भेज दिया गया। वहीं दोनों स्वानों ने शिवनगर में रहने वाली आठ वर्षीय मासूम अंजलि पंवार व उसकी मां सीमा पंवार को काट खाया। इसके बाद दोनों श्वान गुरलां के माली मोहल्ले में आ धमके। जहां खारी कुई चौक पर कुछ बच्चे खेल रहे थे।

बच्चों को देखकर दोनों श्वान उन पर टूट पड़े। श्वानों ने चार वर्षीय मासूम बाबू माली नौ वर्षीय शिवराज माली व 14 वर्षीय ममता माली को बुरी तरह से काट कर जख्मी कर दिया। जिन्हें ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरलां ले जाकर उपचार करवाया। इस दौरान सूरज माली, कमलेश माली, चंद्रप्रकाश माली, दिनेश माली, शंकर माली, पिंटू माली व अभय सिंह ने टीम बनाकर तुरन्त दोनों पागल स्वानों को मौके पर ही मार दिया।


बच्चों में खौफ
खेलते बच्चों पर अचानक दों पागल श्वान टूट पड़े। अचानक हुए घटनाक्रम से वहां अफरा तफरी मच गई। जिसको जिधर जगह मिली वह उधर ही दुबक गया। बच्चे श्वानों से बचने के मदद के लिए चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाजें सुनकर मोहल्ले के युवा लाठियां लेकर मदद को दौड़े। बच्चों में अब भी दोनों श्वानों का खौफ बैठ गया। घटना को याद कर बच्चे डर जाते हैं।

Updated on:
16 Sept 2017 10:14 pm
Published on:
16 Sept 2017 10:11 pm