महात्मा गांधी ब्लड बैंक भीलवाड़ा में दान किया
भीलवाड़ा
रक्तवीर विक्रम दाधीच ने बताया कि वृद्धि शंकर तिवारी और आशीष बाफना ने दो बार प्लाज्मा डोनेट कर मानवता की मिसाल कायम की है। जायंट्स ग्रुप ऑफ उमंग की अध्यक्ष ललिता विजयवर्गीय ने बताया कि आशीष बाफना गुरुवार सुबह ओ प्लस प्लाज्मा की जरूरत पडऩे पर वह जयपुर पहुंचकर मातृशक्ति को प्लाज्मा डोनेट किया। इस कार्य में कंचन मेमोरियल के शरद हिंगड व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री अनिल चौधरी का सहयोग रहा। क्लब अध्यक्ष ललिता विजयवर्गीय ने बताया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ उमंग की ओर से वृद्धिशंकर और आशीष बाफना को सम्मानित किया जाएगा। आशीष बाफना ने इससे पहले 5 सितम्बर को महात्मा गांधी ब्लड बैंक भीलवाड़ा में पहला प्लाज्मा दान किया था। इसी प्रकार रक्त मित्र समूह के सहयोग से रफीक खान कायमखानी ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेट किया। यह प्लाज्मा अस्पताल में भर्ती इस्लाम खा को चढ़ाया। इस दौरान रक्त मित्र समूह के कॉर्डिनेटर मुकीम खान उपस्थित थे।
127 रोगी लाभान्वित
भीलवाड़ा . गणेश उत्सव प्रबन्ध सेवा समिति एवं आयुष अस्पताल महात्मा गांधी परिसर के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना बचाव के लिए लगाए गए शिविर में 127 रोगी लाभान्वित हुए। अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने बताया कि डॉ. जीएल शर्मा व डॉ. मोहिनी मीणा ने रोगियों की जांच की।