भीलवाड़ा

डोटासरा बोले, मोदी बार-बार आए, फिर भी नहीं दे पाए सौगात

नरेन्द्र मोदी नौ साल से प्रधानमंत्री है, लेकिन वह कांग्रेस के नौ सवालों में से एक का भी जवाब नहीं दे पाए। जबकि राज्य सरकार आमजन को दस गारंटी दे रही है। भाजपा के पास इन गारंटियों का कोई तोड़ नहीं है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा ने रविवार को यहां चित्तौड़गढ़ सर्किट हाउस में मोदी पर बड़ा प्रहार करते हुए यह बात कही। Dotasara said, Modi came again and again, still could not give the gift
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2023, 10:02 PM IST
डोटासरा बोले, मोदी बार-बार आए, फिर भी नहीं दे पाए सौगात
डोटासरा बोले, मोदी बार-बार आए, फिर भी नहीं दे पाए सौगात

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा ने कहा कि चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री बार-बार राजस्थान आ रहे हैं, लेकिन एक भी घोषणा यहां नहीं की। मोदी काम के आधार पर नहीं, बल्कि खुद के चेहरे पर चुनाव लडऩा चाहते हैं। डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में सरकार रिपिट हुई तो गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों को बिजली का बिल नहीं भरना पड़ेगा।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान में आए कार्यक्रम में पार्टी के एक भी नेता का मंच पर नाम नहीं लिया, इसके मायने यह हुए कि या तो मोदी को अहम आ गया है, या फिर वे नेता योग्य नहीं हैं, जिनके नाम नहीं लिए। उन्होंने कहा कि शायद यह भी वजह हो सकती है कि एक-दो नेता का मंच से मोदी नाम ले लेते तो नेताओं में बिखराव आ सकता था, इसलिए किसी के नाम भाषण से पहले नहीं लिए।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वे प्रत्याशियों के संबंध में ईमानदारी से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को फीडबैक देंगे। इस बार उसी को टिकट दिया जाएगा, जो जिताऊ हो। इसके अलावा कोई सिफारिश या टिकट का कोटा नहीं होगा।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं है। कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता को सजगता और मजबूती के साथ गांव और ढाणी तक जाकर पार्टी की ऑइडियोलॉजी को बताना पड़ेगा। सरकार की योजनाओं का आमजन को लाभ मिले, यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। सत्ता और संगठन एक सिक्के के दो पहलु है।

यूआईटी अध्यक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा नहीं होने के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि यह मुख्यमंत्री व आलाकमान के बीच चर्चा का विषय रहता है। उन्होंने माना कि संगठन में भी देरी हुई है और यूआईटी आदि में नियुक्तियों को लेकर भी देरी हुई है, लेकिन परिस्थितियां सबके सामने हैं। भाजपा ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरा दी। अमित शाह ने राजस्थान में सरकार गिराने केा नाक का बाल बना लिया, लेकिन नहीं गिरा पाए।

डोटासरा ने कहा कि हमारे इलाके में तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को कोई जानता तक नहीं है। जब भी सीपी जोशी का नाम आता है तो कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी का आगमन समझकर स्वागत करने के लिए एकत्रित हो जाते हैं। चित्तौडग़ढ़ से सांसद होने के नाते चित्तौडग़ढ़ जिले में सीपी जोशी को जानते होंगे पर हमारे उधर हालात अलग है।

इससे पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर डोटासरा का सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना सहित स्थानीय पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बाद में डोटासरा बड़ीसादड़ी में सरस डेयरी की ओर से आयोजित हो रहे खेल महोत्सव मे शामिल होने बड़ीसादड़ी के लिए प्रस्थान कर गए।

Updated on:
4 Jun 2023, 10:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All