भीलवाड़ा

दहेज में मांगे 25 लाख व मुम्बई में फ्लेट, नहीं देने पर घर से निकाला-मारपीट कर गर्भ गिराया

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Dowry demands
dowry harassment case in mp


भीलवाड़ा।

दहेज में 25 लाख और मुम्बई में फ्लेट की मांग पूरी नहीं करने पर दहेज लोभी ससुराल वालों ने महिला को यातनाएं देकर घर से निकाल दिया। यहीं नहीं मारपीट कर उसका गर्भ गिरा दिया।

पीडि़ता ने अदालत के दखल से पति, सास और ससुर समेत ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गोयला (अजमेर) हाल भोपालगंज स्थित गोदावरी हॉल के निकट रहने वाली दीक्षिता महता पुत्री जितेन्द्रसिंह महता ने मामला दर्ज कराया। परिवादी ने बताया कि 29 जून 2017 को उसका विवाह गोयला हाल मुम्बई निवासी आशीष गोखरू के साथ हुआ। शादी के पांच-सात दिन बाद ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा।

उससे 25 लाख और मुम्बई में फ्लेट दिलाने की पीहर वालों पर दबाव बनाने को कहा। पीडि़ता कहना है कि सामथ्र्य के अनुसार पिता ने शादी में दहेज दिया था। मांग पूरी नहीं कर पाने पर आशीष जबरन दीक्षिता को शराब पिलाता और यातनाएं देता। उसने ससुर चन्द्रप्रकाश, सास चन्द्रकांता, काका ससुर हेमराज गोखरू, काकी ससुर इन्द्रा गोखरू समेत अन्य लोगों पर भी प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। वह गर्भवती हुई तो भी उससे मारपीट की जाती। उसे घर से निकाल दिया गया। मारपीट के कारण उसका गर्भ भी गिर गया।

Published on:
10 Dec 2018 01:00 am