
भीलवाड़ा।
यूआइटी चेयरमैन गोपाल खण्डेलवाल भाजपा का टिकट मिलने के बाद से मांडलगढ़ क्षेत्र में डटे रहे। शनिवार सुबह पैतृक गांव होड़ा में उन्होंने पूजा-पाठ कर परिवार की मुखिया मां चांदबाई से आशीर्वाद लिया। परिवार की चार पीढ़ी एक साथ थी और सभी खण्डेलवाल की जीत को लेकर आश्वस्त थे। खण्डेलवाल दोहिती कोमल को गोद में लिए रहे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ भी वो बैठे। खंडेलवाल ने कहा कि जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं के मिले स्नेह से अभिभूत हैं।