भीलवाड़ा

ड्राइवर ने मालिक को दी धमकी, कहा- तीन लाख दो नहीं तो तुम्हारी जेसीबी काटकर बेच देंगे

दहिमथा सरपंच की जेसीबी एक चालक उठा ले गया और फ़ोन पर धमकाते हुए तीन लाख रुपए मांगे। नहीं तो जेसीबी को काटकर बेच देने की धमकी दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2023, 12:45 PM IST
photo_6212923640140380339_y.jpg

भीलवाड़ा/करेड़ा. दहिमथा सरपंच की जेसीबी एक चालक उठा ले गया और फ़ोन पर धमकाते हुए तीन लाख रुपए मांगे। नहीं तो जेसीबी को काटकर बेच देने की धमकी दी। सरपंच की रिपोर्ट पर करेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार दहिमथा सरपंच जालमपुरा निवासी प्रभुलाल गुर्जर ने रिपोर्ट दी जिसमें अपनी जेसीबी 6 जुलाई से गोपाल नाथ योगी चला रहा था। 27 जुलाई को आमदला गांव में जेसीबी खड़ी कर रखी थी जिसे रात तीन बजे के आस-पास आरोपित गोपाल नाथ चुरा ले गए।

आरोपित ने परिवादी को फोन कर कहा कि यदि तेरी जेसीबी चाहिए तो 3 लाख रूपये ट्रांसफर कर दे नहीं तो जेसीबी को काटकर बेच दूंगा। जेसीबी की तलाश की , लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला है। फरियादी का आरोप है कि यह आरोपित बार-बार गुझे फोन पर 3 लाख रुपए फिरौती की मांग कर रहा है। रुपए नहीं देने पर मारने की धमकियां दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Published on:
Also Read
View All