भीलवाड़ा

बस स्टैण्ड पर पुलिस को देख छिप रहे थे, पकड़ा तो मादक पदार्थ बरामद

लिस ने बुधवार को रोडवेज बस स्टैण्ड पर संदेह के आधार पर दो जनों को पकड़ा कर उनके पास से डोडा चूरा और अफीम बरामद की।

2 min read
bhilwara, bhilwara news, Drug recovered in bhilwara, latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, latest hindi news in bhilwara
सुभाषनगर थाना पुलिस ने बुधवार को रोडवेज बस स्टैण्ड पर मादक पदार्थ तस्‍करी के आरोप में पकड़े गए आरोप‍ित

भीलवाड़ा।

सुभाषनगर थाना पुलिस ने बुधवार को रोडवेज बस स्टैण्ड पर संदेह के आधार पर दो जनों को पकड़ा कर उनके पास से डोडा चूरा और अफीम बरामद की। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

थानाप्रभारी प्रमोद शर्मा के अनुसार दोपहर में बस स्टैण्ड गश्त करते हुए गए। वहां दो जने पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास कर रहे थे। इस पर सीआई शर्मा और सिपाही लोकेश शर्मा और टीम ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम सूर्यवाला (हनुमानगढ़) बब्बूसिंह रायसिख व करनेलसिंह रायसिख बताया। तलाशी लेने पर बब्बू के पास बैग में से 600 ग्राम अफीम व 9 किलो 350 ग्राम डोडा चूरा तथा करनेल के पास से 6 किलो 550 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया गया। दोनों को गिरफ्तार करके थाने लाया गया।


कार से 44 किलो डोडा चूरा बरामद, चालक गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस ने बुधवार को नाकाबंदी के दौरान कोटड़ी तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान कार से ४४ किलो डोडा चूरा बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि उपनिरीक्षक नरेन्द्रसिंह गश्त पर थे। इस दौरान कोटड़ी तिराहे पर शंका के आधार पर कार को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें दो कट्टों में 44 किलो डोडा चूरा मिला। मौके से कोजा (बाड़मेर) निवासी ओमप्रकाश विश्नोई को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

पौने दो साल में नहीं बनी 2 किलोमीटर सड़क
मांडल. सुविधा के लिए बनाई जा रही सड़क विभाग की अनदेखी के कारण लोगों के लिए अब रोड़ा बन गई है। विभाग शायद इसके निर्माण को भूल गया है। जानकारी के अनुसार मिसिंग लिंक योजना के तहत मांडल से कोलीखेड़ा तक 50 लाख की लागत से बन रही 2 किलोमीटर सड़क मार्ग का शिलान्यास हुए पौने दो वर्ष से अधिक समय हो चुका है, मगर सड़क आज भी अधूरी है। ठेकेदार ने मार्ग पर आठ माह पूर्व गिट्टी डाल दी, इसके बाद मार्ग की सुध नहीं ली गई। कंकरीट से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। 20 दिसम्बर 2015 को सरकार के मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने इसका शिलान्यास किया था।

Published on:
08 Nov 2017 09:50 pm