भीलवाड़ा

पंजाब जा रहे ट्रक में मिला मादक पदार्थ

Drugs found in a truck going to Punjab रायला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौराप पंजाब जा रहे ट्रक की तलाशी के दौरान 250 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा पोस्त जब्त किया। ट्रक में सवार दो जनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ट्रक को कार से एस्कोर्ट कर रहे तीन जनों को भी पुलिस ने पकड़ा।
2 min read
Drugs found in a truck going to Punjab
Drugs found in a truck going to Punjab


भीलवाड़ा। रायला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौराप पंजाब जा रहे ट्रक की तलाशी के दौरान 250 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा पोस्त जब्त किया। ट्रक में सवार दो जनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ट्रक को कार से एस्कोर्ट कर रहे तीन जनों को भी पुलिस ने पकड़ा। कार्रवाई के दौरान खलासी की हालत बिगडऩे पर उसे एमजी होस्पिटल में भर्ती कराया गया।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा ने बताया कि रायला थाना प्रभारी गजराज सिंह चौधरी मय जाप्ता शनिवार देर रात हाइवे स्थित थाने के बाहर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान भीलवाड़ा की तरफ से आए ट्रक को रोक कर चालक से पूछताछ की गई। चालक व खलासी ने ट्रक में चन्ने के छोले व पाउडर के कट्टे होने की बात कही। इस पर शंका होने पर ट्रक की तलाशी ली गई।

खलासी की बिगड़ी हालत, भर्ती कराया

यहां चन्ने के छोले की आड में छिपा कर रखे 13 कट्टे डोडा पोस्त मिला। इन्हें मौके पर जब्त कर लिया गया। जब्तशुदा डोडा पोस्त का कुल वजन २५० किलोग्राम निकला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत ट्रक चालक पंजाब का संगरूर जिले का दिडबा निवासी लखविंदसिंह (४३) पुत्र बन्तसिंह रमदासी सिख व खलासी संगरूर के बलरा निवासी खलासी रघुवीर सिंह (३२) पुत्र दर्शन सिंह जाति जट सिख को गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान खलासी की हालत बिगड़ गई, उसे भीलवाड़ा में एमजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

एस्कोर्ट कर रही कार जब्त, तीन गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान ट्रक के आगे चल रही कार को भी रोका गया। पूछताछ के दौरान कार में सवार तीन जनों के ट्रक का एस्कोर्ट करने की जानकारी सामने आई। इस पर सवार संगरूर के लेहाल खुर्द निवासी जगतारसिंह (३५)पुत्र अजायबसिंह जट सिख, लेहाल खुर्द निवासी सुखचेनसिंह (२८ ) पुत्र सुखदर्शनासिंह जट सिख एवं सेहाल खुर्द निवासी लवप्रीत सिंह (२४) पुत्र भोलासिंह जट सिख को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार जप्त कर ली।


मांडल एसएचओ को सौंपी जांच
प्रकरण की जांच मांडल थाना प्रभारी राजेन्द्र गोदरा को सौंपी गई। प्रारंभिक जांच में वाहनों में सवार लोगों के एमपी से पंजाब जाना सामने आया। पुलिस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी के साथ ही सहायक उपनिरीक्षक नेतराम, हैड कांस्टेबल उमराव प्रसाद, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, रामनिवास, संजय कुमार, रविंद, अशोक, सुभाष व पुखराज शामिल था।

Published on:
22 Mar 2021 12:51 pm