भीलवाड़ा

नशे की लत के कारण भागे बाथरूम की जाली तोड़कर

शहर के पंचवटी स्थित अस्थाई जेल में बाथरूम की जाली तोड़कर भागा एक बंदी नशे का आदि है। उसने ही साथी को साथ लेकर भागने की योजना बनाई। अस्थाई जेल में नशे की लत पूरी नहीं होने से उसे तलब लगी थी। उधर, विषाक्त पदार्थ खाने से भर्ती अगरपुरा निवासी गोपाल जाट की हालत में सुधार आया है।
less than 1 minute read
Dec 20, 2020
Due to intoxication, breaking the bathroom counterfeit
Due to intoxication, breaking the bathroom counterfeit

भीलवाड़ा. शहर के पंचवटी स्थित अस्थाई जेल में बाथरूम की जाली तोड़कर भागा एक बंदी नशे का आदि है। उसने ही साथी को साथ लेकर भागने की योजना बनाई। अस्थाई जेल में नशे की लत पूरी नहीं होने से उसे तलब लगी थी। उधर, विषाक्त पदार्थ खाने से भर्ती अगरपुरा निवासी गोपाल जाट की हालत में सुधार आया है।
कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मूलचंद वर्मा ने बताया कि गोपाल नशे का आदि है। पंचवटी स्थित अस्थाई जेल में मादक पदार्थ नहीं मिलने पर उसे तलब हुई। उसने अपने साथी सुवाणा निवासी कैलाश जाट के साथ मिलकर अस्थाई जेल से भागने की योजना बनाई। वह धीरे.धीरे करके बाथरूम की जाली काटते रहे। गुरुवार रात को दोनों की भागने की योजना थी। जाली काटते ही उसमें से कूदकर भाग गए। गोपाल गांव पहुंचा तो उसे शरण नहीं दी गई। ऐसे में उसने अवसाद में आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि कैलाश को शुक्रवार रात को पांसल के निकट से पकड़ लिया गया था। दोनों को पांच दिन पूर्व मारपीट के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। पुलिस के अनुसार परिजन अपने बच्चों पर नजर रखे। उनकी हर आदत पर ध्यान दे। ताकी वह गलत संगत में नहीं फंस सकें और ना ही गलत शौक उनमें लग सकें।

Updated on:
20 Dec 2020 01:01 pm
Published on:
20 Dec 2020 01:01 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी