15 अप्रेल तक प्रदेश के सभी निजी स्कूलों का होगा निरीक्षण, सीबीईओ की अध्यक्षता में बनेगी 3 सदस्यीय कमेटी
भीलवाड़ा जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही निजी स्कूलों की ओर से पाठ्यपुस्तकों, यूनिफॉर्म, जूते और टाई के नाम पर अभिभावकों से की जा रही मनमानी पर शिक्षा विभाग ने नकेल कसने का निर्णय किया है। पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों की अनदेखी और अभिभावकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने पूरे प्रदेश में एक बड़ा अभियान छेड़ने का फैसला किया है। माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए 15 अप्रेल से पहले सभी निजी विद्यालयों का निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं।
सीबीईओ करेंगे जांच का नेतृत्व
इस अभियान की मॉनिटरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर सीबीईओ की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय अलग-अलग कमेटियों का गठन होगा। यह कमेटियां सुनिश्चित करेंगी कि निजी स्कूल विभाग की ओर से पूर्व में जारी (वर्ष 2019 और 2024 के परिपत्र) दिशा-निर्देशों की पालना कर रहे हैं या नहीं। निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी निजी स्कूल में नियमों की अवहेलना या शिकायत पाई जाती है, तो उसकी पूरी समेकित रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई स्कूल दोषी पाया जाता है, तो प्रमाण पत्र और शिकायत का पूरा ब्यौरा 20 अप्रेल तक निदेशालय की ई-मेल आईडी पर भिजवाना सुनिश्चित करें।
प्रियंका के 95.20 प्रतिशत अंक से विद्यालय में अव्वल
मांडलगढ़. उपखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय मुकुंदपुरिया की छात्रा प्रियंका पुरोहित ने कला वर्ग में 95.20 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मीणा ने बताया कि छात्रा ने विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर विषय अध्यापकों के मार्गदर्शन में अध्ययन करते हुए स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही अनीता बैरवा ने 91.60 अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। पुरोहित के 95.20 अंक प्राप्त करने पर स्कूल के स्टॉफ ने उसका स्वागत व सम्मान किया। वह अन्य छात्रों से पुरोहित से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। 15 अप्रेल तक प्रदेश के सभी निजी स्कूलों का होगा निरीक्षण, सीबीईओ की अध्यक्षता में बनेगी 3 सदस्यीय कमेटी