भीलवाड़ा

शिक्षा विभाग में ‘वीकेंड’ पर भी काम: बजट तैयारियों के चलते 7 व 8 को खुले रहेंगे दफ्तर

– 11 को पेश होना है राज्य का बजट, अवकाश निरस्त प्रदेश में 16वीं विधानसभा के बजट सत्र और 11 फरवरी को पेश होने वाले राज्य बजट को लेकर सरकारी महकमे अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने बजट से जुड़े अति आवश्यक कार्यों को निपटाने के लिए इस सप्ताह के राजकीय […]

less than 1 minute read
Feb 07, 2026
Education department to work even on weekends: Offices will remain open on the 7th and 8th due to budget preparations.

- 11 को पेश होना है राज्य का बजट, अवकाश निरस्त

प्रदेश में 16वीं विधानसभा के बजट सत्र और 11 फरवरी को पेश होने वाले राज्य बजट को लेकर सरकारी महकमे अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने बजट से जुड़े अति आवश्यक कार्यों को निपटाने के लिए इस सप्ताह के राजकीय अवकाश निरस्त कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर बताया कि बजट सत्र के मध्यनजर विभाग के निदेशालय, प्रारंभिक एवं माध्यमिक सहित समस्त अधीनस्थ कार्यालय 7 और 8 फरवरी को भी खुले रहेंगे।

इनकी उपस्थिति अनिवार्य

जारी आदेश के अनुसार बजट घोषणाओं और आंकड़ों की तैयारी के लिए समय कम होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इन दोनों दिनों में समस्त ग्रुप अधिकारी, अनुभाग अधिकारी और आवश्यकतानुसार कार्मिकों को कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य संपादित करना होगा। गौरतलब है कि भजनलाल सरकार का यह पूर्ण बजट है। इसे 11 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाना है। शिक्षा विभाग सबसे बड़ा महकमा होने के कारण बजट में बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है। इसके चलते आंकड़े तैयार करने और फाइलों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार और रविवार की छुट्टी को कार्यदिवस में बदला गया है।

Published on:
07 Feb 2026 09:12 am
Also Read
View All

अगली खबर