भीलवाड़ा

ईदगाह पर होगी ईद की मुख्य नमाज

अलविदाई खुतबा सुन रोजेदारों के आंखे हुई नम
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2018, 2:44 PM IST
Eid prayers in bhilwara
Eid prayers in bhilwara

भीलवाड़ा।

जिले भर में जुमेरात को चांद की तस्दीक नहीं होने से ईद-उल-फितर की मुख्य नमाज सांगानेरी गेट स्थित ईदगाह पर शनिवार सुबह 8.45 बजे काजी मौलाना खुर्शीद आलम अदा कराएंगे। मदरसा हनफिया गरीब नवाज के सैक्रेट्री हाजी अहमद गौरी ने बताया कि नमाज से पहले मस्जिद नीलगरान चौक बाहला से सुबह 7.45 बजे शहर काजी की सवारी ईदगाह के लिए रवाना होगी।

इस खास मौके पर मस्जिद प्रबंधन कमेटियों, नगर परिषद के साथ ही पुलिस व प्रशासन की ओर से खास व्यवस्था की गई। ईदगाह में नमाज की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी तरह स्टेशन चौराहा स्थित मस्जिद के सैक्रेट्री हाजी अब्दुल सलाम मंसूरी का कहना है कि स्टेशन मस्जिद में शनिवार सुबह 9.30 बजे तथा गांधीनगर स्थित मक्का मस्जिद में 9.15 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।


गुनाहों की माफी के लिए मांगी दुआ
रमजान के आखिरी जुमा की नमाज अलविदा अकीदत के साथ शुक्रवार दोपहर को शहर की स्टेशन मस्जिद और बाहला स्थित नीलगरान मस्जिद सहित अन्य सभी मस्जिदों में अदा की गई। हजारों की संख्या में पहुंचे रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन के साथ ही अपने गुनाहों की माफी के लिए दुआ मांगी। मस्जिदों में तकरीर और अलविदाई खुतबा सुनकर रोजेदारों के आंखे नम हो गई।


हर तरफ बिखरी सेवइयों की महक
मीठी ईद पर मुस्लिम समाज के घर-घर में शुक्रवार शाम को तरह-तरह के पकवान और खास तौर पर सेवइयां तैयार की गई। वहीं कपड़ों से लेकर सेवई, मेवे और खोया खरीदने के लिए बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। लोग नाते-रिश्तेदारों के यहां ईद की मुबारक देने जाएंगे, तब अन्य पकवानों के साथ मीठी सेवई परोसी जाएगी।


गर्मी भी नहीं डगा सकी अलवीना के जज्बे को
सोफिया स्कूल की ५वीं कक्षा की छात्रा अलवीना खान ने पूरे एक माह विधिवत रूप से रोजे रखे। इतनी भीषण गर्मी भी नन्ही अलवीना के जज्बे को तोड़ नहीं सकी। अलवीना के वालिद पूर्व पार्षद इमरान खान बताते है कि अलवीना पवित्र रमजान में रोजे रखने के लिए पहले से ही उत्साहित थी।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट