18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रताडऩा से तंग आकर की थी युवक ने आत्महत्या

दो जनों पर प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शुक्रवार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया

2 min read
Google source verification
case of forcing a suicide in bhilwara

case of forcing a suicide in bhilwara

भीलवाड़ा

चित्तौडग़ढ़ रेलमार्ग पर चन्द्रशेखर आजादनगर के निकट टे्रन के आगे पटरी पर लेटकर आसींद के तिरोली क्षेत्र के थक्ता का खेड़ा निवासी प्रकाश नाथ (32) ने प्रताडऩा से तंग आकर जान दी थी। दो जनों पर प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शुक्रवार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया।

READ: अगर सरकारी नौकरी या कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन में आवश्यक दस्तावेजों में जाति प्रमाण पत्र लगता है तो आपके लिए बड़े काम की है यह खबर

कोतवाली प्रभारी विवेकसिंह के अनुसार चन्द्रशेखर आजादनगर पुलिया पर एक युवक पटरी के निकट गुरुवार शाम को खड़ा था। उदयपुर से हरिद्वार जा रही टे्रन को देखकर युवक पटरी पर सो गया। लोको पायलट के यह देखकर होश उड़ गए। उसने काफी हॉर्न दिया। टे्रन का ब्रेक लगता इससे पहले युवक टे्रन की चपेट में आ गया।

READ: लहूलुहान हालत में आई एक मां ने जब निकाली कलेजे की टीस तो सुनकर खड़े हो गए रोंगटे, ऐसे कलयुगी बहुु बेटे भगवान क‍िसी को ना दे

इससे उसका शरीर दो भागों में बंट गया। जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान प्रकाश नाथ के रूप में हुई। इस बीच परिजनों ने प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सोहन व नारायण कुमावत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे प्रेम प्रसंग है।

करंट लगने से युवक, कुएं में गिरने से किसान की मौत

बनेड़ा.गंगापुर. जिले में हुए दो अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से युवक की तथा कुएं में गिरने से किसान की मौत हो गई। बनेड़ा के माताजी खेड़ा गांव में कल्याण माली (32) को घर पर करंट लगने से मौत हो गई। बनेड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। उधर, गंगापुर क्षेत्र के आमली गांव में नारायण जाट (40) पानी का इंजन चालू करने कुएं पर गिर गया। वहां पैर फिसलने से उसमें गिर गया।