भीलवाड़ा

बाड़े में लगी आग से किसान की चार बीघा की मक्का की फसल जली

तनपुरा गांव में बिजली के खंभे पर तार भिड़ने से वहां रखी मक्का की फसल में आग लग गई
2 min read
Bhilwara, Bhilwara news, Enclosure fire in bhilwara, latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara
रतनपुरा गांव में बिजली के खंभे पर तार भिड़ने से वहां रखी मक्का की फसल में आग लग गई।

अमरगढ़।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनोहरपुरा के रतनपुरा गांव में बिजली के खंभे पर तार भिड़ने से वहां रखी मक्का की फसल में आग लग गई। आग से करीब चार बीघा मक्का की फसल जलकर राख हो गई। वहीं जहाजपुर में दमकल को सूचना देने के बावजूद मौके पर दमकल नहीं पहुंची। वहीं आग से बाड़े में बंधे पशु झुलस गए।

जानकारी के अनुसार रतनपुरा निवासी छोटू पुत्र मांगू प्रजापत के बाड़े के ऊपर से बिजली के खंबे के तार गुजर रहे है। अचानक तार भिड़ने से वहां रखी मक्का की फसल ने आग पकड़ ली। जिससे करीब चार बीघा की मक्का की फसल जलकर राख हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पास ही स्थित बाड़े तक पहुंच गई। जिससे वहां बधे पशु झुलस गए। ग्रामीणों ने जहाजपुर में दमकल को सूचना देने के बावजूद तीन घंटे तक दमकल मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घरों से बर्तन लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझी तब तक फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। आग बुझने के बाद दमकल मौके पर पहुंची। गिरदावर व पटवारी मौके पर पहुंचे मौका पर्चा बनाया।

दमकल की व्यवस्था व बिजली समय पर देने की मांग
ग्रामीणों ने समय पर दमकल नहीं पहुंचने पर रोष जताया। ग्रामीणों ने नजदीक में दमकल की व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं क्षेत्र के जीएसएस से समय पर बिजली नहीं देने पर ग्रामीणो में आक्रोश है।

ऑटो चालकों को दी यातायात नियमों की जानकारी

भीलवाड़ा शहर में महाराणा टॉकिज के सामने टेम्पो स्टैण्ड के निकट ऑटो चालकों को यातायात नियमों की जानकारी के लिए शनिवार को विशेष शिविर लगाया गया। इसमें नियमों की पालना कर सड़क पर सुरक्षित चलने और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाने रखने पर जोर दिया। अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्टे्रट संख्या दो डिम्पल जंडेल व यातायात प्रभारी महावीर राव ने नियमों की जानकारी दी।

Published on:
28 Oct 2017 10:11 pm