भीलवाड़ा

अपनी जमीन से हटाया अतिक्रमण

नगर परिषद की 20 हजार वर्गफीट जमीन पर माफिया की ओर से काटे भूखंड पर बनाई चारदीवारी को शुक्रवार को परिषद के अतिक्रमण दस्ते से गिरा दिया।

2 min read
Jul 16, 2022
अपनी जमीन से हटाया अतिक्रमण

नगर परिषद की 20 हजार वर्गफीट जमीन पर माफिया की ओर से काटे भूखंड पर बनाई चारदीवारी को शुक्रवार को परिषद के अतिक्रमण दस्ते से गिरा दिया। आयुक्त दुर्गा कुमारी ने बताया कि सांगानेर में विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज के पास परिषद की करीब 20 हजार वर्गफीट जमीन पर भूमाफिया ने अवैध कब्जा कर लिया था।

अतिक्रमियाें में कुछ नेता व प्रभावशाली लोग शामिल थे। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों व जिला प्रशासन से की थी। शिकायत में बताया कि आराजी नंबर 1207, 1208 एवं 1110 नंबर की इस जमीन की बाजार कीमत करोड़ों रुपए है। लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। शिकायत के आधार पर अतिक्रमण शाखा के प्रभारी पारस जैन, जोरावरसिंह समेत अन्य अधिकारी पहुंचे व चारदिवारी को ध्वस्त किया। सांगानेर से सिंदरी का बालाजी 100 फीट रोड किनारे नगर परिषद की चरागाह व बंजर जमीन है। कच्ची बस्ती एवं 100 फीट रोड के बीच की इस जमीन पर अतिक्रमियाें ने पक्की चारदीवारी बना दी थी। इसके करीब 100 गुणा 100 फीट के हिस्से करके बंटवारा तक कर दिया।
----
पुर की समस्या को लेकर ज्ञापन
पुर. पुर के मकान व धार्मिक स्थलों में दरारों को लेकर संघर्ष सेवा समिति पुर व राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। इसमें पुर वासियों को आवंटित भूखंडों की समस्या एवं नगर विकास न्यास की अनदेखी की शिकायत की गई। इसमें बताया कि मकानों में दरारे आने तथा तीन बार सर्वे के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। न्यास ने पुर वासियों को 5 हजार से अधिक मकानों का सर्वे कर 750 भूखंड ही बतौर मुआवजा रामप्रसाद लड्ढा नगर व नया पुर में आवंटित किए। लड्ढा नगर में आवंटित भूखंडों को लेकर चक्कर लगवाए जा रहे हैं। नया पुर योजना में स्थगन मामले में प्रशासन ढिलाई बरत रहा है। इससे पुर वासियों में रोष है। इसके चलते पुर की जनता को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। समिति ने कलक्टर आशीष मोदी से पुर में जनसुनवाई की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष रतनलाल आचार्य, महावीर व्यास, सुरेश शर्मा, महावीर सेन, मुकेश सोनी आदि उपस्थित थे।

Published on:
16 Jul 2022 09:57 am
Also Read
View All