भीलवाड़ा

हर घर लहराएगा तिरंगा

भीलवाड़ा मुख्य सचिव उषा शर्मा ने सभी संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर घर-घर तिरंगा लहराने के बारे में चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि यह कार्यक्रम हर स्तर पर हो।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2022, 1:16 PM IST
हर घर लहराएगा तिरंगा
हर घर लहराएगा तिरंगा

भीलवाड़ा मुख्य सचिव उषा शर्मा ने सभी संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर घर-घर तिरंगा लहराने के बारे में चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि यह कार्यक्रम हर स्तर पर हो। उन्होंने रीट परीक्षा आयोजन, प्रशासन शहरों के संग अभियान, विभिन्न बजट घोषणाओं के तहत जिलों में भूमि आवंटन के लम्बित प्रकरण तथा 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम की क्रियान्विति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिला कलक्टर आशीष मोदी जिला मुख्यालय से वीसी के माध्यम से जुड़े । इस दौरान एडीएम प्रशासन राजेश गोयल, एडीएम सिटी उत्तम सिंह शेखावत एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जिला कलक्टर जुलाई माह के अन्त तक अपने स्तर पर लम्बित भूमि आवंटन के सभी प्रकरणों को निपटाएं। अन्य प्रकरणों को राज्य स्तर पर भेजें, जिससे उनपर त्वरित रूप से कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि योजनाओं की समयबद्ध क्रियान्विति के लिए आवश्यक है कि भूमि आवंटन का काम समय पर पूरा किया जाए।
उन्होंने जिलों में प्रशासन शहरों के संग अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की और कहा कि जिला कलक्टर स्वयं शिविरों में नियमित जाएं, ताकि अभियान को तेजी मिले और अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों।

मुख्य सचिव ने कहा कि इस बार आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह कार्यक्रम विभागों और जिलों की सहभागिता एवं समन्वय से व्यापक स्तर पर आयोजित होना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी संभागीय आयुक्त इस कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी होंगे। शर्मा ने कहा कि नोडल अधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके संभाग में हर घर, समस्त निजी व सरकारी संस्थानों में तथा कार्यालयों एवं विद्यालयों में स्वाधीनता दिवस पर तिरंगा फहराया जाए। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम का आयोजन होगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों को दिल से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम का समुचित प्रचार-प्रसार करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के इसकी जानकारी मिले। उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा भी अलग-अलग आकार और मूल्य के झंडे उपलब्ध कराने पर सहमति दी गई है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे गांवों तक भी लोगों को तिरंगा उपलबब्ध हो इसके लिए अधिकारी झण्डों की खरीद एवं वितरण की व्यवस्था उचित प्रकार से किया जाना सुनिश्चित करें।

Updated on:
17 Jul 2022, 1:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All