अमरनाथ यात्रा के स्थगित होने के बाद बर्फानी बाबा की दण्डावत यात्रा का सिलसिला ना टूटे, इसके लिए अमरनाथ सेवा मण्डल अध्यक्ष पूूर्व पार्षद जितेन्द्र राजावत ने भीलवाड़ा में ही दण्डावत यात्रा की। दो की दण्डावत यात्रा के दौरान लोगों ने स्वागत में पलक पावड बिछा दिए और राह भोले के जयकारों से गूंज उठी।
भीलवाड़ा। अमरनाथ यात्रा के स्थगित होने के बाद बर्फानी बाबा की दण्डावत यात्रा का सिलसिला ना टूटे, इसके लिए अमरनाथ सेवा मण्डल अध्यक्ष पूूर्व पार्षद जितेन्द्र राजावत ने भीलवाड़ा में ही दण्डावत यात्रा की। दो की दण्डावत यात्रा के दौरान लोगों ने स्वागत में पलक पावड बिछा दिए और राह भोले के जयकारों से गूंज उठी।
राजावत की लेबर कॉलोनी स्थित शिवमंदिर से सोमवार तड़के शुरू हुई दण्डवात यात्रा मंगलवार को संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भोले भक्तों ने राजावत पर जगह जगह फूल बारिश के उत्साह वर्धन किया। इस दौरान जय भोले के जयकारे भी गूंजते रहे। पूर्व पार्षद जितेन्द्र दरियानी ने बताया कि सज्जन विलास सर्किल के पास दण्डावत यात्रा के पहुंचने पर पूर्व सभापति ओमप्रकाश नराणीवाल एवं मंजू पोखरना, जितेन्द्र दरियानी, वर्षा दरियानी, प्रदीप दरियानी, वरूण बालानी, मुकेश खोईवाल, राहुल खोईवाल, गुड्डू अधिकारी, राजकुमार दरियानी, पुष्पा मेहता, दिनेश सोनी, दीपक राजपाल, जगदीश बालानी, पंकज लुधानी, गिरीश आडवानी आदि ने पुष्प वर्षा की।
यहां टीम को फ लारी एवं अमूल जूस पिलाया। सैनेटाईजर व मास्क भी वितरित किए गए। वही अभिषेक प्रधान ने बताया कि पूर्व पार्षद जितेन्द्र राजावत के चन्द्रशेखर आजादनगर से दण्डवात यात्रा से गुजरते समय पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान हिमांशुल माथुर, भगत वैष्णव, मुकेश नराणीवाल, रितेश शाह, चावण्ड सिंह, विकास खोईवाल आदि मौजूद थे।.