भीलवाड़ा

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर दूर करगें मरीजों की परेशानी ,एमजीएच में चिकित्सा सेवा का होने लगेगा विस्तार ,मरीजों को दी जाएंगी ये सब सुविधा

सांगानेर मेडिकल कॉलेज में नियुक्त वरिष्ठ चिकित्सकों की सेवाएं अब जिले की जनता को मिलने लगी है
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2018, 1:10 PM IST
Expansion of medical service MGH in bhilwara
Expansion of medical service MGH in bhilwara

भीलवाड़ा।

सांगानेर मेडिकल कॉलेज में नियुक्त वरिष्ठ चिकित्सकों की सेवाएं अब जिले की जनता को मिलने लगी है।
यहां महात्मा गांधी चिकित्सालय में मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ विशेषज्ञों की सेवा मिलने से एेसे जटिल ऑपरेशन भी होने लगे है जो कि यहां निजी चिकित्सालयों में होते थे। कॉलेज चिकित्सकों की नियुक्ति से सरकारी चिकित्सकों की कमी से जुझ रहे एमजीएच में भी चिकित्सा सेवा का विस्तार हुआ है। अब चिकित्सकों की कुल संख्या 95 हो गई है।


विभिन्न विभागों को यह मिले डॉक्टर
मेडिकल विभाग
डॉ.अरूण गौड़ सहायक आचार्य मेडिकल कॉलेज
डॉ.रामावतार बैरवा (कनिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसिन )
डॉ.जीवराज ढाका (एमडी मेडिसिन )
डॉ.सुरेश गजराज (एमडी मेडिसिन )
सर्जरी विभाग
डॉ. पवन बंसल सहायक आचार्य मेडिकल कॉलेज
गायनिक विभाग
डॉ. ममता गंगवाल सहायक आचार्य मेडिकल कॉलेज
डॉ मनीषा बहड़ सहायक आचार्य मेडिकल कॉलेज
बच्चा रोग विभाग
डॉ. सुनील दाधीच (एमडी पिरियाड्रिटिक)
अस्थि रोग विभाग
डॉ. राजेन्द्र पीपल (एमएस आर्थो)
नेत्र रोग विभाग
डॉ. रजनी गौड़ सहायक आचार्य मेडिकल कॉलेज


महंगी जांचे हुई नि:शुल्क
अस्पताल में मुख्यमंत्री नि:शुल्क योजना के अलावा एेसी कई महंगी जांचे जिन्हें पहले मरीजों को बाहर करानी पड़ती थी। अब यह जांचे क्रस्ना डाईगनोस्टिक कोटा आधार कार्ड देखकर अस्पताल में नि:शुल्क कर रहा है। थॉयराइड, डेंगू, हीमोफीलिया समेत करीब ३६ जांचे की जा रही है। एमआरआई, डायलिसिस व सीटी स्केन सुविधा भी पीपीपी मोड पर मिल रही है। इको, ईईजी, टीएमटी, ईसीजी, होल्टर आदि जांचे भी हो रही है।


रोगियों को मिल रहा परामर्श व दवा
अस्पताल में कैंसर रोगियों को डॉ. कल्पना श्रीवास्तव का परामर्श मिल रहा है। दवा व कीमोथैरेपी भी यहां नि:शुल्क मिल रही है। हालांंकि परामर्श व भर्ती के लिए अलग स्थान नहीं दिया गया है। डॉ. पवन बंसल ने भी इसी सप्ताह एक जटिल ऑपरेशन कर मरीज को पीड़ा से मुक्त किया।


गर्भवती महिलाओं को विशेष राहत
एमसीएच में चिकित्सकों की कमी से गर्भवती महिलाओं को काफी परेशान होना पड़ता था। लेकिन कॉलेज के चिकित्सकों के आने के बाद उन्हें समय पर चिकित्सा परामर्श मिलने लगा है। एमजी व एमसीएच में चिकित्सकों की संख्या बढने के साथ ही आउटडोर में मेडिकल व सर्जरी विभाग के बाहर मरीजों की लम्बी कतार भी अब घटने लगी। यहां पहले एक ही डॉक्टर के भरोसे सैकड़ों मरीज थे।


टेलीमेडिसीन की सेवा
रोगियों को अस्पताल में ही कॉलेज के चिकित्सक टेलीमेडिसीन के जरिए सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेश्यालिटी चिकित्सकों की सेवाएं दे रहे। रोगी सीधे चिकित्सक से बात कर परामर्श ले रहा है।

Updated on:
19 Jun 2018, 1:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट