3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देर रात जागी पत्नी ने कमरे में ​पति को इस हाल में देखा तो रह गई दंग

शम्भूगढ़ क्षेत्र के रामपुरा गांव में रविवार रात को एएनएम के पति ने फंदे पर झूलकर जान दे दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 19 Jun 2018, 11:28 AM IST

Husband hanged fan in bhilwara

Husband hanged fan in bhilwara

बदनोर।

शम्भूगढ़ क्षेत्र के रामपुरा गांव में रविवार रात को एएनएम के पति ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। सुबहा इसका पता चलने पर घर में कोहराम मच गया। शम्भूगढ़ थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।

READ: सूरत से आया युवक दूसरी मंजिल पर कमरे में सो रहा था, परिजनों ने आवाज लगाई जवाब नहीं मिलने पर जाकर देखा तो खिसक गई पैरों तले जमीन

थानाधिकारी जसवंतसिंह के अनुसार मूलत: चिड़ावा (झुंझुनु) निवासी केसरसिंह जाट (35) रामपुरा में रह रहा था। रामपुरा में उसकी पत्नी कुसुम जाट उपस्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम पद पर कार्यरत है। रात को खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। पत्नी कमरे में सो गई जबकि दूसरे कमरे में जाकर केसरसिंह ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात पत्नी जागी तो उसे घटना का पता लगा।

धर्मस्थल पर पत्थर फेंकने का आरोप

माण्डल. कस्बे के सब्जी मण्डी के निकट सोमवार शाम को निकाले जा रहे जुलूस के दौरान धर्मस्थल पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने माण्डल थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में आरोप लगाया कि कस्बे में जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने धर्मस्थल पर पत्थर फेंके। इससे एक पक्ष के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस उपाधीक्षक चंचल मिश्रा व थानाधिकारी दिनेश कुमावत वहां पहुंचे। आक्रोशित हुए लोगों को शांत किया।

READ: अब भील समाज ने मांगा 12 फीसदी आरक्षण, कहा आरक्षण का पूरा लाभ एक जाति के लोग उठा रहे हैं, रैली निकाल किया प्रदर्शन

उसकी चीख सुनकर आसपास से लोग दौड़कर आए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतार कर आसींद स्थित मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने कमरे की तलाशी भी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़