3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरत से आया युवक दूसरी मंजिल पर कमरे में सो रहा था, परिजनों ने आवाज लगाई जवाब नहीं मिलने पर जाकर देखा तो खिसक गई पैरों तले जमीन

आजादनगर में दो दिन पूर्व ही सूरत से लौटे युवक ने सोमवार को घर में फंदे पर झूलकर जान दे दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 18 Jun 2018, 11:28 PM IST

Youth tries to commit suicide in bhilwara

Youth tries to commit suicide in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर के आजादनगर में दो दिन पूर्व ही सूरत से लौटे युवक ने सोमवार को घर में फंदे पर झूलकर जान दे दी। प्रतापनगर थाना पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया।

READ: अब भील समाज ने मांगा 12 फीसदी आरक्षण, कहा आरक्षण का पूरा लाभ एक जाति के लोग उठा रहे हैं, रैली निकाल किया प्रदर्शन

पुलिस के अनुसार आजादनगर निवासी सुरेश सेन (40) ने शाम को दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में जाकर फंदे पर जाकर झूलकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इसका पता लगा तो होश उड़ गए। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस वहां पहुंची। लोगों के सहयोग से शव को नीचे उतार कर मोर्चरी में रखवाया। आत्महत्या के कारणों का पता किया जा रहा है।

READ: बाइक पर गांव आ रहे मामा भानजा खेजड़ी के पेड़ के नीचे कुछ देर रूककर कर रहे थे लघुशंका, सामने से आ रही जीप ने कुचला, दोनों की मौत

सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक डाली पोस्ट, एक गिरफ्तार

भीलवाड़ा. रायला थाना पुलिस थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपित्तजनक पोस्ट डालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने रिपोर्ट कि कालू उर्फ राजकुमार ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर धार्मिक भावना को आहत पहुंचाई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

खेत पर गई महिला, कुएं में गिरने से मौत

रायपुर. क्षेत्र के गल्यावड़ी गांव में सोमवार को कुएं में गिरने से महिला की मौत हो गई। रायपुर थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार गल्यावड़ी निवासी प्रेमी देवी गाडऱी (45) सुबह खेत पर गई। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजन वहां पहुंचे। खेत पर तलाश किया, लेकिन कहीं मिली। कुएं में झांककर देखा तो प्रेमी का शव उसमें मिला। सूचना पर अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए। रायपुर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकाला। पुलिस का मानना है कि कुएं पर पानी भरते समय पैर फिसलने से प्रेमी उसमें गिर गई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़