3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक पर गांव आ रहे मामा भानजा खेजड़ी के पेड़ के नीचे कुछ देर रूककर कर रहे थे लघुशंका, सामने से आ रही जीप ने कुचला, दोनों की मौत

भीम-गुलाबपुरा मार्ग पर खेजड़ी गांव के निकट सोमवार को सड़क किनारे खड़े मामा-भाणजे की जीप की टक्कर से मौत हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 18 Jun 2018, 10:42 PM IST

Road accident in bhilwara

Road accident in bhilwara

बदनोर।
भीम-गुलाबपुरा मार्ग पर खेजड़ी गांव के निकट सोमवार को सड़क किनारे खड़े मामा-भाणजे की जीप की टक्कर से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद उनके गांव आंकड़सादा में शोक की लहर छा गई। शम्भूगढ़ थाना पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया।

READ: राजस्थान के इस शहर के महत्वपूर्ण विभाग में 7 साल में आए 16 अफसर, कोई टिक न सका, अब भी मुखिया का इंतजार


पुलिस के अनुसार आंकड़सादा निवासी प्रवीण डाकोत और श्यामलाल दोनों बाइक पर गुलाबपुरा से गांव आ रहे थे। खेजड़ी के निकट लघुशंका को रूके। सड़क किनारे वाहन खड़ा करके लघुशंका करने लग गए। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार से आए जीप चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों रिश्तेदारी में मामा-भाणजे है।

READ: पहले आओ पुरानी किताबें पाओ के फार्मूले ने लगवाया दाखिले पर ब्रेक, पेरेंट्स नहीं करना चाहते जल्दबाजी

सड़क हादसे में प्रौढ़ की मौत

हनुमाननगर. जयपुर-कोटा राजमार्र्ग पर सोमवार रात टीकड़ गांव के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार एक प्रौढ़ की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

READ: OMG! जरा सी चूक ले सकती है कई यात्रियों की जान, इसे देख जान जोखिम में डाल रहे यात्री

सहायक उपनिरीक्षक भागीरथसिंह ने बताया कि गोरमगढ़ निवासी रामलाल मीणा (50), व उसका साथी जमना लाल मीणा बाइक से देवली लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर हनुुमाननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। उधर पुलिस ने घायलों को देवली अस्पताल भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने रामलाल को मृत घोषित किया। उधर, जमनालाल की हालत नाजुक होने से कोटा रैफर कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़