भीलवाड़ा

परिवार का हुक्का-पानी बंद: दुकानकार का राशन से इनकार, दो जने गिरफ्तार

काछोला क्षेत्र के धामनिया में खाफ पंचायत के परिवार के हुक्का-पानी बंद करने के फरमान के बाद दुकानदार ने खाद्य सामग्री देने से मना कर दिया। इस सम्बंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर दो जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। उधर, ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए धामनिया के तीन घंटे बाजार बंद रखे। इससे लोग जलपान को तरस गए। ग्रामीणों का आरोप था कि इस तरह से मुकदमा दर्ज करवाना गलत है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2022, 11:35 AM IST
परिवार का हुक्का-पानी बंद: दुकानकार का राशन से इनकार, दो जने गिरफ्तार
परिवार का हुक्का-पानी बंद: दुकानBhilwara, Bhilwara, Rajasthan, Indiaकार का राशन से इनकार, दो जने गिरफ्तार

काछोला क्षेत्र के धामनिया में खाफ पंचायत के परिवार के हुक्का-पानी बंद करने के फरमान के बाद दुकानदार ने खाद्य सामग्री देने से मना कर दिया। इस सम्बंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर दो जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। उधर, ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए धामनिया के तीन घंटे बाजार बंद रखे। इससे लोग जलपान को तरस गए। ग्रामीणों का आरोप था कि इस तरह से मुकदमा दर्ज करवाना गलत है। पुलिस ने समझाइश करके बाजार खुल गए।

थानाप्रभारी दिलीपसिंह के अनुसार 15 जुलाई को धमानिया की कौशल्या देवी ने मामला दर्ज कराया कि उसके बेटे सोजी राम पर ट्रैक्टर चोरी का आरोप लगने से गांव की खाप पंचायत ने परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया। व्यापारियों को भी परिवार को खादय सामग्री नहीं देने को कह दिया। हमारे परिवार से सम्बंध रखने वालों को 11 हजार रुपए जुर्माना लगाने की बात कही। इसके बाद परिवार का ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया। इस बीच कौशल्दा किरणा का सामान लेने दुर्गालाल साहू की दुकान गई। दुर्गालाल ने सामान देने से मना कर दिया। धामनिया के महावीर कुमार ने भी हमसे सिंजारी पर दिया खेत वापस ले लिया। पुलिस ने मामले में दुर्गालाल व महावीर को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों को गिरफ्तार करने और पुलिस कार्रवाई के विरोध में ग्रामीण लामबद हुए। ग्रामीणों ने तीन घंटे बाजार बंद रखे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश करके बाजार खुलवाए। वहीं ग्रामीणों को परिवार का बहिष्कार नहीं करने की समझाइश की।

Published on:
Also Read
View All