भीलवाड़ा

नकली बीज से बचें किसान, बिल जरूर लें

कृषि विभाग का अलर्ट

less than 1 minute read
Jun 28, 2021
नकली बीज से बचें किसान, बिल जरूर लें
नकली बीज से बचें किसान, बिल जरूर लें

भीलवाड़ा।
जिले में खरीफ की बुआई चल रही है। किसान अपने पंसद से बीज खरीद रहे हैं। कृषि विभाग ने चेताया है कि किसान नकली बीज से सावधान रहे तथा किसी भी दुकान से बीज खरीदने पर पक्का बिल अवश्य ले ताकि बीज खराब निकलने पर उस पर कार्रवाई की जा सके। माना जा रहा है कि जिले में कई दुकानों पर नकली बीज भी बिक रहा है। हालांकि विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पिछले साल कृषि विभाग ने हलेड़ में बड़ी मात्रा नें नकली बीज पकड़ा था।
कृषि विभाग का मानना है कि जिले में प्री मानसून के बाद किसानों ने बुआई शुरू कर दी। उप निदेशक कृषि विस्तार रामपाल खटीक ने बताया कि जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
किसानों द्वारा पक्का बिल मांगने पर कोई दुकानदार मना करता है, या आनाकानी करता है तो उसकी शिकायत विभाग में की जा सकती हैं। बीज विक्रेता के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
डीएपी के रूप में सुपर फास्फेट नहीं खरीदे
जिले में खरीफ फसलों में करीब 15 हजार मैट्रिक टन डीएपी की खपत की संभावना है। जिले में 1500 मैट्रिक टन एनपीके एवं 4 हजार मैट्रिक टन डीएपी खाद उपलब्ध है। अगले सप्ताह एक रेक ओर आएगी। जिससे जिले में डीएपी की कोई भी कमी नहीं रहेगी। उप निदेशक ने किसानों को आगाह किया कि डीएपी के एक बैग की कीमत 1200 रुपए है। इससे अधिक राशि मांगने पर विभाग को सूचना दें।

Published on:
28 Jun 2021 08:20 pm