भीलवाड़ा

किसानों को मिलेगा 5 प्रतिशत छूट का लाभ

सहकारी भूमि विकास बैंक

less than 1 minute read
Mar 25, 2021
किसानों को मिलेगा 5 प्रतिशत छूट का लाभ

भीलवाड़ा।
राज्य सरकार ने सहकारी भूमि विकास बैंकों के ऋणी कृषकों को इस वर्ष की मांग पर देय 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ 31 मार्च तक किश्त जमा कराने वाले कृषकों को लाभ मिलेगा। भीलवाड़ा सहकारी भूमि विकास बैंक की सभी शाखाओं में कृषक ऋण की इस वर्ष की किश्त पर यह लाभ ऋणी कृषक के किश्त जमा के समय ही दे कर छुट राशि का उल्लेख रसीद में किया जा रहा है। ताकि कृषक को छूट राशि की पूर्ण जानकारी मिल सके। बैंक सचिव ने बताया कि 31 मार्च तक इस वर्ष की किश्त जमा कराने पर ही छूट का लाभ देय होगा। इसका विवरण 5 अप्रेल तक राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा। जो कृषि ऋण खाते अवधिपार चल रहे है यदि उनमें अवधिपार राशि के साथ इस वर्ष की किश्त भी जमा कराई जाती है तो ऐसे ऋणी को भी 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ दिया जा रहा है। ब्याज अनुदान का लाभ 'पहले आओ, पहले पाओÓ के आधार पर देय है। बैंक का फील्ड स्टाफ सभी कृषकों से व्यक्तिगत सपर्क कर रहा है। कृषक स्वयं भी बैंक शाखा में आकर अपना ऋण खाता देख सकता है। तथा जमा कराई जाने वाली राशि तथा उसमें से छूट राशि की जानकारी लेकर 31 मार्च तक राशि जमा करा सकते है। बैंक सचिव ने यह भी बताया कि बैंक की ओर से 31 मार्च तक जो ऋण वितरण दिया जा रहा है। उन कृषि ऋणों पर भी 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान देय है। अकृषि ऋण धारक अपना पूर्व ऋण चुका कर कृषक ऋण प्राप्त कर सकते है।

Published on:
25 Mar 2021 10:41 am
Also Read
View All