भीलवाड़ा

उपचारित पानी से होगी खेती, सीचेंगे बगीचे

भीलवाड़ा . कुवाड़ा के पास स्थित 30 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व 48 एमएलडी के सीवरेज पंपिंग स्टेशन का रविवार को आरयूआईडीपी ने संचालन शुरू किया।
less than 1 minute read
Jan 02, 2023
उपचारित पानी से होगी खेती, सीचेंगे बगीचे
उपचारित पानी से होगी खेती, सीचेंगे बगीचे

भीलवाड़ा . कुवाड़ा के पास स्थित 30 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व 48 एमएलडी के सीवरेज पंपिंग स्टेशन का रविवार को आरयूआईडीपी ने संचालन शुरू किया। दोनों प्लांट से प्रतिदिन 1.5 एमएलडी यानी 15 लाख लीटर पानी का उपचारित किया जाएगा। इस पानी का उपयोग औद्योगिक इकाइयों के साथ खेती व उद्यान में किया जा सकेगा। हालांकि अभी तक औद्योगिक इकाइयों से प्रस्ताव नहीं आया। लिहाजा उपचारित पानी को स्टोर करने के लिए आरयूआईडीपी ने 4 बड़े टैंक बना रखे हैं। इनमें 30 एमएलडी पानी को स्टोरज की क्षमता है। यह प्लांट लगातार 22 दिन तक चलाने के बाद चारों टैंक भर सकते हैं।

आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियन्ता सूर्यप्रकाश संचेती ने बताया कि अब सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व पंपिंग स्टेशन का 3 महीनों तक ट्रायल रन कर वांछित पैरामीटर्स पर उपचारित पानी तैयार किया जाएगा। सीवरेज पंपिंग स्टेशन व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर उच्च क्षमता के जनरेटर सेट लगाए गए हैं जो विद्युत कटौती में भी चलेंगे। प्लांट शुरू होने के बाद संचेती ने प्लांट अधिकारियों के साथ पंपिंग स्टेशन व ट्रीटमेंट प्लांट काे लेकर दिशा निर्देश दिए। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थल पर प्रोजेक्ट से जुड़े अभियंताओं की कार्यशाला की गई।
संचेती ने बताया कि सीवर लाइनों के रखरखाव के लिए 4 जेटिंग मशीनें भीलवाड़ा पहुंच गई। एसटीपी पर अत्याधुनिक लैब बनाई है, जहां उपचारित पानी की जांच लगातार की जाएगी। तीन माह ट्रायल रन के बाद विधिवत उदघाटन किया जाएगा।

Published on:
02 Jan 2023 06:44 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी