भीलवाड़ा

खड़ी बाइक को जीप ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

कारोई थाना क्षेत्र में गुरलां में रोड़ किनारे बाइक पर सवार परिवार को एक जीप ने चपेट में लिया। घटना में पिता व पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर घायल हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2023, 6:39 PM IST
father and son died in road accident in bhilwara

कारोई (भीलवाड़ा)। कारोई थाना क्षेत्र में गुरलां में रोड़ किनारे बाइक पर सवार परिवार को एक जीप ने चपेट में लिया। घटना में पिता व पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार भादू निवासी सज्जन सिंह (45) पुत्र केशव दरोगा सोमवार को अपनी पत्नी कमला (40) व पुत्र अजीत सिंह (6) के साथ बाइक से अपने ससुराल गुरलां आया था। पुत्र अजीत का मुंडन संस्कार इसी माह से होने से उसने ससुराल को न्योता दिया।

रात रूकने के बाद मंगलवार सुबह ग्यारह बजे वापस परिवार के साथ भादू जाने के लिए रवाना हुआ। शिवनगर में हाइवे के समीप वह बाइक रोक कर परिचित से बात कर रहा था। इसी दौरान गंगापुर की तरफ से तेज गति से आई एक जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में जीप की टक्कर से सज्जन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा अजीत व पत्नी कमला गंभीर घायल हो गए।

घटना पर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए तुरंत मौके की तरफ दौड़े। घायलों को तुरंत महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया, यहां उपचार के दौरान अजीत ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने जीप जब्त कर ली। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट