भीलवाड़ा

फेडरेशन ने 100 ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपे

आज सौपेंगे 100 कम्बल
less than 1 minute read
Sep 25, 2020
Federation handed over 100 oxygen cylinders in bhilwara
Federation handed over 100 oxygen cylinders in bhilwara

भीलवाड़ा।
जिले में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन ने बुधवार को ऑक्सीजन के १०० सिलेंडर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपे। फेडरेशन ने गुजरात के कच्छ से सिलेंडर खरीदे और ग्रोथ सेंटर से भरवाए। इनकी लागत दस लाख रुपए आई है। फेडरेशन के संस्थापक सदस्य रामेश्वर काबरा, महासचिव मुकुनसिंह राठौड़, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल शर्मा व शाबीर मोहम्मद उपस्थित थे। फेडरेशन गुरुवार को 100 कम्बल सीएमएचओ को सौंपेगा। यह कम्बल डेनिम उत्पादक सुपर गोल्ड शूटिंग्स के प्रबन्धक श्याम चांडक ने भेंट किए। मालूम हो, जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने गत दिनों औद्योगिक संगठनों से ऑक्सीजन सिलेण्डर मुहैया कराने की अपील की थी।
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कई मरीजों में ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है। एमजीएच में वर्तमान में ८० से अधिक मरीज ऐसे है जिन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा है। ऑक्सीजन सिलेण्डर की कमी को देखते हुए जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने गत दिनों औद्योगिक संगठनों से सिलेण्डर की मदद मांगी थी।

Published on:
25 Sept 2020 12:04 am