भीलवाड़ा

बाइक टकराने पर दो गुटों में झगड़ा, पुराने भीलवाड़ा में गरमाया माहौल

शहर के पुराने भीलवाड़ा में मोटरसाइकिल टकराने पर दो गुटों में विवाद हो गया। इससे इलाके में माहौल गरमा गया। एक पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर भीमगंज थाने के बाहर प्रदर्शन किया। घटना को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2021, 9:37 AM IST
Fight between two groups over bike collision, heated atmosphere in old
Fight between two groups over bike collision, heated atmosphere in old

भीलवाड़ा. शहर के पुराने भीलवाड़ा में मोटरसाइकिल टकराने पर दो गुटों में विवाद हो गया। इससे इलाके में माहौल गरमा गया। एक पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर भीमगंज थाने के बाहर प्रदर्शन किया। घटना को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दिया गया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी इलाके का दौर किया।

जानकारी के अनुसार पुराने भीलवाड़ा में धर्मस्थल के निकट बाइक पर जा रहे दो युवक आपस में टकरा गया। इससे दोनों में झगड़ा हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोग जमा होने से माहौल गरमा गया। सूचना पर भीमगंज थानाप्रभारी सुरेश चौधरी पहुंचे। माहौल को देखते हुए एएसपी गजेन्द्रसिंह जोध के साथ अन्य अधिकारी शहर के थाना प्रभारियों को बुला लिया गया। एक पक्ष के लोग मारपीट करने का आरोप लगाते कार्रवाई की मांग लेकर थाने के बाहर जमा हो गए। इस सम्बंध में रात में रिपोर्ट थाने पर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश करके लोगों को शांत किया। उधर, पुराना भीलवाड़ा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Updated on:
30 Jun 2021, 9:37 AM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल