भीलवाड़ा

सैंकड़ों लोगों ने देखी आचार्य विद्यासागर महाराज की जीवनी पर फिल्म

आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'विद्योदय' का प्रसारण किया गया
2 min read
Film on Acharya Vidyasagar Biography in bhilwara
Film on Acharya Vidyasagar Biography in bhilwara

भीलवाड़ा।

आरसी व्यास नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में शनिवार को आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'विद्योदय' का प्रसारण किया गया। फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में जैन श्रावक-श्राविकाएं पहुंची। इस दौरान आचार्य विद्यासागर व मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के जयकारे से ऑडिटोरियम गूंज उठा।

आचार्य विद्यासागर के संयम स्वर्ण जयंती पर देशभर के 50 स्थानों पर एक साथ यह प्रसारण हुआ। आरके कॉलोनी आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया कि फिल्म प्रसारण के दौरान आचार्य के दीक्षा के साथ ही विभिन्न पलों पर मौजूद अपरा समूह भाव विभोर हो उठा और उनकी आंख छलक उठी। उन्होंने बताया कि ये गौरव की बात है कि राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के तहत चुनिंदा शहरों में भीलवाड़ा को शामिल करते हुए ट्रस्ट को प्रसारण की जिम्मेदारी दी गई।

विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट
भीलवाड़ा. हरीशेवा संस्थान द्वारा विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अभ्यास पुस्तिकाओं व अन्य शिक्षण सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया। संत मयाराम ने विद्यार्थियों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर आगे बढ़ते रहने एवं राष्ट्र हित में कार्य करने को कहा। महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन की प्रेरणा से एवं दुबई के चंचलानी परिवार के सक्रिय सहयोग से यह कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में आशा लालवानी, हेमलता नावानी, पूजा संगतानी, कविता, शालू टिक्याणी, दीपक लालवानी, किशोर लखवानी, गोपाल नानकानी आदि मौजूद थे।

दक्ष प्रजापति जयंती पर निकलेगी वाहन रैली

भीलवाड़ा. राष्ट्रीय कुम्हार महासभा बैठक मेवाड़ प्रजापति छात्रावास में प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपाललाल व प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीशचन्द्र प्रजापति के आतिथ्य में हुई। जिलाध्यक्ष श्रवणकुमार प्रजापति ने बताया कि बैठक में 22 जुलाई दक्ष प्रजापति जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। साथ ही समाज के प्रतिभावन छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा। जिला महामंत्री गोपाललाल कुम्हार ने बताया कि जयंती पर वाहन रैली निकाली जाएगी।

Published on:
02 Jul 2018 06:16 pm