भीलवाड़ा

भीलवाड़ा के चंद्रशेखर आजाद नगर में प्लास्टिक फ्रेम के गोदाम में आग

भीलवाड़ा के चंद्रशेखर आजाद नगर में जैन मंदिर के पास एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने प्लास्टिक फ्रेम के गोदाम में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई।
less than 1 minute read
Dec 22, 2023
भीलवाड़ा के चंद्रशेखर आजाद नगर में प्लास्टिक फ्रेम के गोदाम में आग
भीलवाड़ा के चंद्रशेखर आजाद नगर में प्लास्टिक फ्रेम के गोदाम में आग

भीलवाड़ा के चंद्रशेखर आजाद नगर में जैन मंदिर के पास एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने प्लास्टिक फ्रेम के गोदाम में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। फ्रेम जलकर राख हो गए। आग पर दो दमकल व आसपास के लोगों की मदद से काबू पाया गया। आग का ाधुआं दो किलोमीटर दूर तक दिखा। घटना से मकान के साथ व्यापारी को भी लाखों का नुकसान हुआ।


आजाद नगर में रियल फ्रेमिंग आर्ट के संचालक करण बियानी फोटो फ्रेम का काम करता है। ग्राउंड फ्लोर पर शॉप है, जबकि दूसरी मंजिल पर गोदाम है, जहां बिजली कनेक्शन भी नहीं है। शुक्रवार शाम चार बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किया। दो दमकल मौके पर पहुंचे। करीब साढ़े पांच बजे आग पर काबू पाया गया। गोदाम में रखे फ्रेम जल गए। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रताप नगर थाने से जाप्ता पहुंचा। पुलिस ने बताया कि पहले आग लगने से सिलेंडर फटने की सूचना मिली थी।

Updated on:
22 Dec 2023 10:28 pm
Published on:
22 Dec 2023 10:28 pm