भीलवाड़ा

राईड़ा गांव में लकड़ी की टाल में भीषण आग, तीन किलोमीटर तक दिखी आग की लपटें

कारोही थाना क्षेत्र के रामपुरिया पंचायत स्थित राईड़ा गांव में एक लकड़ियों की टाल में सोमवार रात अचानक भीषण आग लग गई

2 min read
Bhilwara, bhilwara news, Fire in the woods in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, latest hindi news in bhilwara
कारोही थाना क्षेत्र के रामपुरिया पंचायत स्थित राईड़ा गांव में एक लकड़ियों की टाल में सोमवार रात अचानक भीषण आग लग गई । जिससे आग की लपटें दो तीन किलोमीटर दूर के गांवों तक नजर आई ।

बागौर।
कारोही थाना क्षेत्र के रामपुरिया पंचायत स्थित राईड़ा गांव में एक लकड़ियों की टाल में सोमवार रात अचानक भीषण आग लग गई । जिससे आग की लपटें दो तीन किलोमीटर दूर के गांवों तक नजर आई । ग्रामीणों की सूचना पर कारोही पुुुलि‍स मय जाप्ता मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने का प्रयास शुुरू किया।

थानाधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि कारोही थाना क्षेत्र की रामपुरिया पंचायत के राईड़ा गांव स्थित शरीफ मोहम्मद की लकड़ियों की टाल में देर रात अचानक आग लग गई । जिसकी ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी । आग की सूचना मिलते ही भीलवाड़ा अग्निशमन को सूचित करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची । अग्निशमन व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास चल रहा है । आग की लपटें इतनी ऊपर तक व भयावह है कि आस पास के दो तीन किलोमीटर तक के गांवों में साफ नजर आ रही है। वहीं आग की लपटें देख आस पास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो आग पर काबू पाने में पुलिस की मदद कर रहे हैं। तीन अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का कार्य कर रही है। वहीं अन्य अग्निशमन मंगवाई गई है। फिलहाल मौके पर ग्रामीण आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से महिला गंभीर घायल
बरून्दनी में आकरिया बस स्टेण्ड पर सोमवार की शाम ट्रेक्टर ट्रॉली के नीचे आने से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए भीलवाड़ा ले जाया गया है। बरून्दनी निवासी गीता देवी लक्षकार खेत से घर आ रही थी। आकरिया बस स्टेण्ड के समीप महिला को एक बैल ने टक्कर मार दी। जिससे महिला नीचे गिर गई और समीप ही निकल रही ट्रेक्टर ट्रॉली का टायर महिला के पैर पर चढ़ गया। महिला की जांघ तथा सिर में गंभीर चोटें आई।

Published on:
13 Nov 2017 10:50 pm