
कार से 57 लाख से भरा बैग गायब करने के मामले में पुलिस ने सरगना और उसके साथी के मुरादाबाद स्थित घर से किए 12 लाख बरामद
भीलवाड़ा।
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम में कैश भरने निकले कम्पनी के दो प्रतिनिधियों की कार से 57 लाख रुपए से भरा बैग गायब करने के ढाई माह पुराने मामले में कोतवाली पुलिस ने सरगना और उसके साथी के मुरादाबाद स्थित घर से 12 लाख रुपए की राशि बरामद कर ली। तीन दिन की मशक्कत कर पुलिस चोरी की राशि में से 12 लाख रुपए ही बरामद कर पाई। यह पुलिस दल सोमवार को लौट आया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि कोतवाल वृद्धिचंद गुर्जर के नेतृत्व में टीम को मुरादाबाद भेजा था। तीन दिन की मशक्कत कर पुलिस चोरी की राशि में से 12 लाख रुपए ही बरामद कर पाई। यह पुलिस दल सोमवार को लौट आया। टीम ने हत्थे चढ़े सरगना उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद निवासी इरफान उर्फ लंगड़ा के घर से 7 लाख तथा साथी काजीपुरा (उत्तरप्रदेश) निवासी आदिल के मकान से 5 लाख रुपए बरामद किए। इस मामले में अब तक तीन जने गिरफ्तार हो चुके हैं। दोनों आरोपित 17 नवम्बर तक रिमाण्ड पर है। पूर्व मायागांव (उत्तरप्रदेश) निवासी रईस पासा को दो माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज चुके हैं। कुछ और फरार हैं। उनकी सरगर्मी से तलाश है।
यह था मामला
21 अगस्त को शाम की सब्जी मण्डी की पीएनबी की चेस्ट बैंक से 57 लाख रुपए लेकर निकले लौजिक कम्पनी के प्रतिनिधि दुर्गेश शर्मा और अभिषेक दाधीच की कार कुछ दूरी पर पंचर हो गई। पंचर होने से जैक लगा स्टेपनी लगा रहे थे कि बाइक पर आए तीन जने कार में रखा 57 लाख से भरा बैग लेकर चम्पत हो गए। कम्पनी प्रतिनधियों को कुछ देर बाद पता चला। इस सम्बंध में कोतवाली में मामला दर्ज कराया था।
Published on:
13 Nov 2017, 9:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.