भीलवाड़ा

राजू फौजी को पकडऩे गई टीम पर फायरिंग, पैर में गोली मार कर साथी को दबोचा

भीलवाड़ा जिले के रायला और कोटड़ी थाने के दो सिपाहियों की जान लेने के बाद फरार कुख्यात तस्कर राजू फौजी की तलाश में गई पुलिस टीम ने नागौर जिले के खींवसर में उसके एक साथी को पकड़ लिया। पकड़े जाने से पहले साथी ने पुलिस पर फायर किया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2021, 9:35 PM IST
Firing on the team that went to catch Raju Fauji, shot in the leg and
Firing on the team that went to catch Raju Fauji, shot in the leg and

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले के रायला और कोटड़ी थाने के दो सिपाहियों की जान लेने के बाद फरार कुख्यात तस्कर राजू फौजी की तलाश में गई पुलिस टीम ने नागौर जिले के खींवसर में उसके एक साथी को पकड़ लिया। पकड़े जाने से पहले साथी ने पुलिस पर फायर किया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। नागौर, बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर, चित्तौड़ के साथ मध्यप्रदेश के कई जिलों में हत्या, लूट, अपहरण, एनडीपीएस सहित गंभीर अपराधिक मामलों में फरार इनामी हार्डकोर अपराधी भोपालराम पुत्र खमाराम बिश्रोई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने चित्तौडग़ढ़ जिले में भी सरपंच पति पर हमला किया था। इस मामले में भी उसकी तलाश है।

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि राजू फौजी बिश्रोइयों की ढाणी पांचला सिद्धा निवासी भोपालराम बिश्नोई के पास हो सकता है। अजमेर रेंज आईजी एस सेंगाथिर निर्देश पर भीलवाड़ा के भीमगंज थानाप्रभारी सुरजीत समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने दबिश दी। वहां पहुंचे तो पता चला कि भोपालराम अपनी गाड़ी लेकर परसाराम जाट के खेत पर आया है। टीम ने घेराबंदी कर दी। भनक लगने पर भोपालराम ने भागने की कोशिश करते पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने बचाव करते हुए भोपालराम के पैर पर गोली मारकर धरदबोचा। उसका खींवसर अस्पताल में उपचार करवा कर गिरफ्तार कर लिया। खींवसर थाने में पादूकलां थानाधिकारी अशोक बिसु ने जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच खींवसर थानाधिकारी गोपालकृष्ण कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार एवं रिवॉल्वर व कारतूस जप्त किए। आरोपी पर करीब 23 हजार का इनाम घोषित है। वो हार्डकोर अपराधी है।


सरपंच पति पर भी किया था हमला
चित्तौडग़ढ़ जिले के बेंगू के रायता की सरपंच निर्मला धाकड़ के पति हेमराज धाकड़ पर कुछ लोगों ने आठ माह पूर्व जानलेवा हमला किया था। हमले में हेमराज के गभीर चोट आई। पारसोली थाने के प्रभारी संजय गुर्जर पर भी ग्रामीणों ने आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद क्लीनचीट दी थी। हमले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इस मामले में भोपालराम की भी तलाश थी। उस पर एक हजार का चित्तौडग़ढ़ पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था। भोपालराम पर राजस्थान समेत अन्य राज्यों के थानों में आर्स व एनडीपीएस एक्ट ही नहीं लूट, हत्या और हमले के कई मामले दर्ज हैं।

Published on:
Also Read
View All