भीलवाड़ा

प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर जुलूस

चढ़ाए निर्वाण के लड्डू
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jan 2020, 2:19 AM IST
प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर जुलूस
प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर जुलूस

भीलवाड़ा ।

दिगम्बर जैन समाज ने गुरुवार को प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया। शहर के 17 मंदिरों में विशेष पूजा के साथ निर्वाण लड्डू चढ़ाए गए।
तरणताल के सामने आदिनाथ दिगम्बर मंदिर में सुबह 6 बजे से बैंड की गूंज के साथ श्रावक एकत्र हुए। सुबह 7 बजे जुलूस के साथ राजीव गांधी चौराहे से निर्वाण लड्डू मंदिर तक लाया गया।
श्रावकों ने आदिनाथ का महामस्ताकाभिषेक किया। अशोक सोनी ने मूलनायक प्रतिमा पर, विजय रारा ने विधिनायक एवं अशोक गंगवाल ने प्राचीन प्रतिमा पर शांतिधारा की। एनसी जैन, राकेश पंचौली, सुशील लुहाडिया, सुरेन्द्र गोधा, पारस गंगवाल, राजकुमार सेठी, राजेन्द्र सेठी, सुरेश गदिया आदि उपस्थित थे।
उपाध्यक्ष महेन्द्र सेठी ने बताया कि आदिनाथ ने अपने राज्यकाल में प्रजा को असि, मसि, कृषि, शिक्षा, शिल्प, व्यापार एवं वाणिज्य का ज्ञान दिया। भक्तामर महामण्डल विधान पूजन किया। प्रभाचन्द विवेक बाकलीवाल आदि ने भक्तामर आरती की। शास्त्रीनगर मेन सेटर के श्रीपाश्र्वनाथ दिगंबर मंदिर में भगवान को निर्वाण लड्डू अर्पित कर शांतिधारा की गई। अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि पाश्र्वनाथ पर कमल कुमार, चिन्तन, तृप्ति बडज़ात्या, चन्द्रकला, राजेश, संजय बडज़ात्या, राजेन्द्र, सौरभ, साहिल गंगवाल, चन्द्रप्रकाश, चन्द्रसेन, रमेश, सुरेश पाटनी शान्तिधारा की।
बापूनगर के दिगम्बर मंदिर में आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव में 108 रिद्धि मंत्रों से राकेश जैन, तारा चंद अग्रवाल व रोनक जैन ने अभिषेक व शान्ति धारा की। मनाया। ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मी कान्त जैन व सचिव पूनम चंद सेठी के निर्वाणकांड पाठ के साथ श्रावकों ने निर्वाण लड्डू चढ़ाए।

Updated on:
24 Jan 2020, 2:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिस्ट्रीशीटर ने हत्या के बाद दुर्गंध छिपाने के लिए किया हवन, ​बहू बोलीं- अब सिर्फ यादें बचीं

भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला