भीलवाड़ा

पीएम मोदी के फिट इंडिया चैलेंज में भीलवाड़ा पुलिस ने निभाई भागीदारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इण्डिया चैलेंज में भीलवाड़ा पुलिस ने भी भागीदारी निभाई
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2018, 1:57 PM IST
Fit India Challenge in bhilwara
Fit India Challenge in bhilwara

भीलवाड़ा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इण्डिया चैलेंज में भीलवाड़ा पुलिस ने भी भागीदारी निभाई। अलसुबह पुलिस लाइन मैदान पहुंच कर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने रविवार को पीटी करके दौड़ लगाई। पुलिस अधीक्षक प्रदीपमोहन शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन की अगुवाई में सुबह पुलिस अधिकारी और जवान पुलिस लाइन मैदान में सुबह छह बजे एकत्र हुए।

एक घण्टे तक सभी सामूहिक रूप से पीटी की। उसके बाद दौड़ लगाते हुए लाइन के चक्कर लगाए। पुलिस महानिदेशक ने इस सम्बंध में आदेश जारी किए थे। सभी पुलिस अधीक्षकों को रविवार को सामूहिक रूप से व्यायाम प्रदर्शन करने के आदेश दिए थे।

सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन 21 को

भीलवाड़ा. परम मानव सेवा संस्थान एवं विकास समिति के तत्वावधान में द्वितीय हिन्दू सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन राजीव गांधी ऑडिटोरियम में २१ जून को होगा। संस्थान प्रदेशाध्यक्ष इन्द्रा जोशी ने बताया कि 18 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। इनमें अजमेर, चित्तौडग़ढ़ जिले से भी पंजीयन हुआ है।

परम मानव सेवा एवं विकास समिति के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, जिलाध्यक्ष अर्चना दुबे, जिला सचिव सरला शर्मा, नारायण वैष्णव, कोषाध्यक्ष ललित शर्मा, कमलेश श्रोत्रिय, सपना त्रिपाठी, योगेश लालावत आदि सदस्य तैयारी में जुटे है। प्रत्येक जोड़े को 500 वर्ग फ ीट का एक ऑवासीय भूखंड दिया जाएगा। इसी प्रकार उपहार स्वरूप इलेकट्रोनिक उपकरण व सोने व चांदी के जेवरात भी दिए जाएंगे।


पर्यावरण शिविर में किया जागरूक

भीलवाड़ा. श्रीचन्द्र मोती चेरिटेबल ट्रस्ट यश कंवर की सुशिष्या विमल कंवर, मुक्तिप्रभा आदि ठाणा के सानिध्य में नवकार महामंत्र जाप एवं पर्यावरण जागरूकता शिविर का आयोजन सुबह 8 से 10 बजे तक शांति भवन में रखा गया।यहां रविवार सुबह नवकार महामंत्र जाप के बाद ट्रस्ट के सचिव मनीष कुमार बाबेल ने पावर पाइंट ऑडियो-विजुवल प्रजेंटेशन के द्वारा ट्रस्ट द्वारा विगत तीन वर्ष में किए गए कार्यो की जानकारी दी। यहां बारिश में 101 पौधारोपण एवं उनकी देखभाल का संकल्प समस्त ट्रस्टियों ने लिया। संचालन हर्षित बाबेल ने किया।

श्रीमती चन्द्रकान्ता देवी बाबेल की तृतीय पुण्यतिथी के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर के उपरांत संरक्षक मोतीलाल बाबेल की उपस्थिति में महात्मा गांधी अस्पताल स्थित हरिछाया में मरीजों के रिश्तेदारो एवं गरीब जरूरतमंदो को नि:शुल्क भोजन वितरित किया गया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट